एक्सप्लोरर

Deva Advance Booking Day 1: बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाएगी शाहिद कपूर की 'देवा'! रिलीज से पहले ही कर ली मोटी कमाई, 'भूल भुलैया 3' को दी मात

Deva Advance Booking Day 1: शाहिद कपूर की देवा का रिलीज से पहले काफी बज बन गया है. इस फिल्म की खूब एडवांस बुकिंग हो रही है जिसमें इसने करोड़ों में कमाई कर ली है.

Deva Advance Booking Day 1: शाहिद कपूर की ‘देवा’ साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म है. इस एक्शन थ्रिलर की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का इतना बज क्रिएट हो चुका है कि इसे देखते हुए लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करेगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरो-शोरो से हो रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘देवा’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है?

‘देवा’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कर ली कमाई?
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जिसके बाद लग रहा है कि रिलीज के बाद तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा देगी. इसी के साथ फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए फैंस में होड मची हुई है जिसके चलते इसकी धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है.

  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘देवा’ ने प्री टिकट सेल में अब तक 1.15 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है.
  • फिल्म के 2डी हिंदी शो के लिए अब तक 22 हजार 676 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है.
  • वहीं ICE फॉर्मेट में फिल्म के 116 टिकटों की ब्रिक्री हुई है.
  • इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 54.85 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
  • वहीं ब्लॉक सीटों की एडवांस बुकिंग से देवा ने 1.16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
  • फिल्म देशभर में 6,486 शो में लगभग 22,823 टिकट बेचने में सफल रही है.

 'देवा' ने 'भूल भुलैया 2' को दी मात
दिलचस्प बात यह है कि  देवा ने कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 के पहले 24 घंटे के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो दिवाली 2024 पर रिलीज हुई थी. बता दें कि भूल भुलैया 3 ने 24 घंटे की एडवांस बुकिंग में लगभग 17 हजार की प्री टिकट सेल्स के साथ 48 लाख रुपये कमाए थे.  हालाँकि, देवा एडवांस बुकिंग में गेम चेंजर (हिंदी) को हराने में असफल रही, जिसने पहले दिन की 24 घंटे की एडवांस बुकिंग में 35 हजार से ज्यादा टिकटों की प्री सेल की थी और  74.1 लाख रुपये की कमाई की थी. 

देवा में शाहिद कपूर पुलिसवाले के किरदार में आएंगे नजर
बता दें कि देवा में, शाहिद एक शानदार लेकिन दबंग पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पूजा हेगड़े एक जर्नलिस्ट के रोल में नजर आएंगे. सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए फेमस रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, देवा को एक्शन से भरपूर फिल्म बताया जा रहा है. उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करेगी और दमदार कलेक्शन करेगी. ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. 

वैसे इसे अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' से मुकाबला करना पड़ेगा. ये फिल्म पिछले हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. स्काई फोर्स फिलहाल 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें:-Sky Force Box Office Collection Day 6: अक्षय के करियर की हिट फिल्म साबित होगी ‘स्काई फोर्स’! 5वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- अब तक का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget