एक्सप्लोरर

जेब में सिर्फ 30 रुपये लेकर काम की तलाश में मुंबई पहुंचे थे Dev Anand, ऐसे बने करोड़ों के मालिक

बॉलीवुड सुपरस्टार देव आनंद (Dev Anand) ने अपने शानदार करियर में 'गाइड', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'जॉनी मेरा नाम' और 'ज्वैल थीफ' जैसी कई ब्लॉक बस्टर मूवी में काम किया था.

Dev Anand: बॉलीवुड के सुपरस्टार देव आनंद (Dev Anand) ने अपने करियर में बुलंदियों को छुआ. उन्होंने 60 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपने खास अंदाज़ से लोगों के दिलों में जगह बनाई. हालांकि उनका फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था. देव आनंद सन 1943 में 30 रुपये और कुछ कपड़े लेकर मुंबई आए थे. मुंबई में पहले से ही उनके बड़े भाई चेतन आनंद रहा करते थे, उन्हीं के घर देव आनंद भी आकर रहने लगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev Anand (Oreo 🍪) (@bemisal_dev_anand)

जब देव आनंद हीरो बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो अपना खर्चा चलाने के लिए उन्होंने एक कंपनी में 85 रुपये महीने पर अकाउंटेंट की नौकरी भी शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश सरकार के सेंसरशिप ऑफिश में नौकरी की, जहां देव आनंद को 120 रुपये महीना सैलरी मिलती थी. उस वक्त 120 रुपये महीना मिलना भी बहुत बड़ी बात हुआ करती थी.फिर एक दिन लोकल ट्रेन में देव आनंद की मुलाकात एक आदमी से हुई, उसने बताया कि प्रभात स्टूडियों को एक यंग लड़के की जरूरत है वहां चले जाओ. अगले दिन देव आनंद पहुंच गए प्रभात स्टूडियो. वहां पहुंच कर वो मिस्टर पाई से मिले और कहने लगे, 'मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपको मुझसे अच्छा हीरो नहीं मिलेगा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev Anand (Oreo 🍪) (@bemisal_dev_anand)

देव आनंद का कॉन्फिडेंस देखकर पाई साहब ने उन्हें अगले दिन डायरेक्टर से मिलवाने की बात की. अगले दिन देव आनंद पीएल संतोषी से मिले तो वो भी देव आनंद से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए पुणे बुला लिया. जब देव आनंद ने स्क्रीन टेस्ट दिया तो वो उसमें पास हो गए. डायरेक्टर ने उन्हें 400 रुपये महीने पर 3 फिल्मों के कॉन्ट्रेक्ट के लिए तुरंत साइन कर लिया. इसे कहते हैं किस्मत, 30 रुपये लेकर आने वाला इंसान जिसने पहले 85 रुपये महीने की नौकरी की फिर 120 रुपये की और उसके बाद में सीधे 400 रुपये महीना. इसके बाद तो देव आनंद ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 400 रुपये से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले देव आनंद बन गए करोड़ों के हीरो.

यह भी पढ़ेंः

जब Shabana Azmi को रोते देख Shashi Kapoor ने फिल्म के सेट पर लगाई थी डांट, वजह आपको भी कर देगी हैरान

पूनम पांडे ने करणवीर बोहरा के सामने दिखाई अजीबो-गरीब हरकतें, एक्टर चिढ़कर बोले- 'तुम ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बॉलीवुड की इस कुंवारी एक्ट्रेस ने 30 की उम्र में ही कर लिया ऐसा काम, सुनने वाले हैरत में
बॉलीवुड की इस कुंवारी एक्ट्रेस ने मां बनने के लिए 30 की उम्र में ही कर लिया ऐसा काम, सुनने वाले हैरत में
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने महिलाओं से की इसे लेकर खास अपील
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच सेलिना जेटली ने महिलाओं से की खास अपील

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget