एक्सप्लोरर

Delhi Violence: सोना मोहापात्रा से लेकर हंसल मेहता तक बॉलीवुड ने जताया दुख, की शांति की अपील

दिल्ली हिंसा को लेकर बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी हस्तियों ने घटना पर सख्त एतराज जताया है. उन्होंने लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील कर दुख जताया है.

Delhi Violence :  दिल्ली हिंसा पर राजनीतिक दलों के बाद बॉलीवुड और टीवी कलाकार भी सामने आये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. साथ ही लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. टकराव, पथराव और हिंसा की तस्वीरें सामने आने के बाद कलाकारों ने उग्रता से बचने की नसीहत दी है.

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ और समर्थकों के बीच कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. प्रदर्शनकारी और समर्थक दोनों गुट आमने-सामने आ गए. एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी, पत्थरबाजी और आगजनी में कई लोगों की जान चली गई. टकराव, पथराव और हिंसा की तस्वीरें सामने आने के बाद सिंगर सोना मोहापात्रा ने घटना को ह्रदयविदारक बताया. उन्होंने लिखा कि ये वही भारत नहीं है जिसमें हमलोग रहना चाहते हैं.

फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "कोई भी प्रदर्शनकारी दंगा नहीं चाहता. और कोई दंगाई प्रदर्शन नहीं चाहता".c

सिंगर रेखा भारद्वाज ने ट्वीट किया, "मेरे अंदर द्वंद और भ्रम बरकरार है. मैं बराबर शांति के लिए प्रयासरत हूं. ऐसे हालात में मुझे दैवीय हस्तक्षेप और चमत्कार की उम्मीद है."

फिल्म मेकर निखिल आडवाणी ने 2002 दंगों को याद करते हुए तंज किया, "मेरे दोस्त विकास की खातिर 2002 को भूल जाना चाहते हैं ?"

वहीं स्टैंड अप कमेडियन वीर दास ने भी दिल्ली हिंसा पर खुलकर ट्वीटर पर अपनी भावना शेयर की.

इससे पहले बॉलीवुड कलाकार एजाज खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से शायराना अंदाज में कहा था कि भारत के नेताओं के बच्चे विदेशों में शिक्षा हासिल कर रहे हैं. दूसरों के बच्चों के हाथों में पत्थर, हथियार थमा इंसानियत का कत्ल करवाकर लाशों पर राजनीति कर रहे हैं. ध्यान रहे नेता जी से रोजगार नहीं हथियार मिल रहा है. लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में?

Balakot Airstrike: जब भारतीय वायुवीरों ने उड़ाए पाक में मौजूद आतंकी कैंप, पढ़ें पूरी कहानी

Delhi Violence: सोनिया गांधी ने गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा, हिंसा को लेकर उठाए ये पांच बड़े सवाल

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरशद वारसी ने मुंबई के अंधेरी में बेची अपनी दुकान, 6.25 करोड़ रुपये में हुई डील
अरशद वारसी ने मुंबई के अंधेरी में बेची अपनी दुकान, 6.25 करोड़ रुपये में हुई डील
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 3 बजे तक कर ली 11 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 3 बजे तक कर ली 11 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
'वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं...', शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर ली चुटकी, कहा- 'उनका हुनर ​​बेमिसाल है'
'वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं...', शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर ली चुटकी
OTT Watch: 'ओपेनहाइमर' से लेकर 'द डार्क नाइट' तक, 'द ओडिसी' से पहले OTT पर जरूर देखें क्रिस्टोफर नोलन की ये टॉप 5 फिल्में
'ओपेनहाइमर' से लेकर 'द डार्क नाइट' तक, ये हैं क्रिस्टोफर नोलन की टॉप 5 फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget