एक्सप्लोरर

'पद्मावती' विवाद पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता

दीपिका ने कहा, "एक महिला के रूप में मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने और कहानी को बताने पर गर्व है, जिसे बताए जाने की जरूरत है."

नई दिल्ली: हर तरफ हो रहे विरोध के बीच अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावती पर चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि उनकी फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता. दीपिका ने कहा, "एक महिला के रूप में मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने और कहानी को बताने पर गर्व है, जिसे बताए जाने की जरूरत है."

आपको बता दें कि फिल्मकार भंसाली की इस फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कई नेताओं, संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. दीपिका को पूरा भरोसा है कि फिल्म अपनी तय तिथि एक दिसंबर को ही रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज के पहले मचे बवाल पर अभिनेत्री ने कहा, "यह भयावह है, यह बिल्कुल भयावह है. इससे हमें क्या मिला? और एक राष्ट्र के रूप में हम कहां पहुंच गए हैं? हम आगे बढ़ने के बदले पीछे हुए हैं." उन्होंने कहा, "हमारी जवाबदेही सिर्फ सेंसरबोर्ड के प्रति है और मैं जनाती हूं और मेरा मानना है कि फिल्म को रिलीज होने से कुछ भी नहीं रोक सकता." padma2

दीपिका ने ये भी बताया कि एक दशक पहले जब उन्होंने बॉलीवुड में आगाज किया था तो कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन संजय लीला भंसाली की फिल्मों में हीरोइन बनेंगी.  अब संजय लीला भंसाली के साथ की अपनी तीसरी फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभनेत्री को पूर भरोसा है कि फिल्म विवादों से उबर कर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी और मनोरंजन उद्योग के लिए एक 'बड़ी लड़ाई' जीतेगी.

VIDEO: जानिए फिल्म 'पद्मावती' पर हंगामा क्यों बरपा है ?

इस फिल्म में दीपिका राजपूतनी रानी पद्मावती की भूमिका में हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रतीक है कि यह सिर्फ 'पद्मावती' के बारे में नहीं है, बल्कि यह फिल्म उद्योग एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है.

फिल्म में दीपिका मुख्य भूमिका में हैं. उन्हें एक ऐसा मौका मिला है, जो हर अभिनेत्री को करियर में नसीब नहीं हो पाता. उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए बहुत खुश हूं."

आपको बता दें कि जिस सीन की वजह से विरोध हो रहा है उस पर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपना पक्ष पहले ही रख चुके हैं. भंसाली ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो संदेश के जरिए ये साफ किया है कि फिल्म में दीपिका यानि पद्मावती और रणवीर यानि अलाउद्दीन खिलजी के बीच को ड्रीम सीक्वेंस नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इन दोनों सितारों ने कभी 'पद्मावती' की शूटिंग साथ भी नहीं की. इसके बावजूद भी ये विरोध नहीं थमने का नाम नहीं ले रहा है.

कुछ दिनों पहले इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. इस याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेंसर बोर्ड किसी भी फिल्म को प्रमाणपत्र देने से पहले सभी पहलूओं पर गौर करता है. फिलहाल मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से राहत तो मिल गई लेकिन विवाद अब भी बना हुआ है. VIDEO: क्या पद्मावती सच में थी ? देखिए, सबसे प्रमाणिक तहकीकात इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसमें शाहिद कपूर दीपिका के किरदार के पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं. फिल्म कुछ ही दिनों बाद एक दिंसबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (Input IANS) यह भी पढ़ें- 'पद्मावती' विवाद में अब कूदे शशि थरूर, कहा- 'पद्मावती' के बजाय राजस्थानी महिलाओं की शिक्षा पर दें ध्यान भंसाली के बचाव में उतरे सलमान खान, कहा- उनकी फिल्मों में कुछ भी गलत नहीं होता 'पद्मावती' की कहानी सलीम अनारकली जितनी नकली : जावेद अख्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेमा मालिनी ने 77 की उम्र में स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, नवरात्रि पर 'दुर्गा' बैले से जीता दिल, देखें तस्वीरें
77 की उम्र में हेमा मालिनी का जलवा बरकरार, नवरात्रि पर मां दुर्गा बनकर स्टेज पर बिखेरा जलवा
'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget