एक्सप्लोरर

भंसाली की पिटाई पर 'पद्मावती' का किरदार निभा रहीं दीपिका ने तोड़ी चुप्पी!

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘पद्मावती’ की जयपुर में शूटिंग के दौरान शुक्रवार को हाथापाई और मारपीट हुई. जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भंसाली को थप्पड़ जड़ दिया और उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की.

अब इस घटना पर फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण ने अपना बयान दिया है. दीपिका ने लगातार तीन ट्वीट कर के इस घटना पर दुख जताया है. अपने पहले ट्वीट में दीपिका ने कहा कि कल की हुई घटना से बेहद दुखी हूं. अपने दूसरे ट्वीट में दीपिका ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इतिहास के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. दीपिका ने कहा कि पद्मावती की भूमिका निभाने के तौर मैं आपलोगों को आश्वस्त करती हूं कि इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. अपने आखिरी ट्वीट में दीपिका ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल यह है कि हम एक बहादुर और ताकतवर महिला से उसके असली रूप में दुनिया को रूबरू करा सकें. आपको बता दें कि जयपुर के जयगढ़ किले में शुक्रवार को शूटिंग चल रही थी तभी भद्दी गालियों के साथ नारे लगाते हुए कुछ लोग पहुंच गए. शूटिंग के साजोसामान को तहस नहस करते हुए शांति से कुर्सी पर बैठे संजय लीला भंसाली के पास ये लोग पहुंचे और उनपर हमला कर दिया.

बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर प्रमुख भूमिका में हैं.

क्यों हो रहा है विरोध? हंगामा करने वाले संगठन करणी सेना का दावा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक बेहद आपत्तिजनक सीन डाला है. इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी एक सपना देखता है जिसमें वो रानी पद्मावती के साथ है. करणी सेना का दावा है कि वास्तव में खिलजी और पद्मावती ने कभी एक दूसरे को आमने सामने देखा तक नहीं और इतिहास की किसी किताब में भी इस तरह के किसी सपने का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक पद्मावती का किरदार ही काल्पनिक है. करणी सेना खुद को राजपूतों के हितों का रक्षक बताती है और राजस्थान में काम करती है. करणी सेना का दावा है कि रानी पद्मावती राजपूत थीं और उनकी छवि फिल्म में गलत तरीके से दिखाई गई इसलिए उसने प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
अलाना पांडे के घर गूंजेगी बेटी की किलकारी, जेंडर रिवील के दौरान फूट-फूटकर रोईं, देखें VIDEO
बेटा होगा या बेटी? जेंडर रिवील के दौरान इमोशनल हुईं अनन्या पांडे की बहन अलाना, देखें वीडियो
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद टीम का इमोशनल पोस्ट
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget