एक्सप्लोरर

केरी फिशर की मौत के एक दिन बाद ही उनकी मां डेबी रेनॉल्ड्स का निधन

लॉस एंजिलिस: कल फिल्म अदाकारा कैरी फिशर का निधन हुआ था और इसके एक दिन बाद ही उनकी मां डेबी रेनॉल्ड्स का निधन हो गया. ‘वेराएटी’ की रिपोर्ट के अनुसार रेनॉल्ड्स को चिकित्सीय आपात स्थिति के चलते लॉस एंजिलिस के ‘सेडार्स-सीनोई मेडिकल सेन्टर’ में भर्ती करवाया गया था जहां उनका बुधवार को निधन हो गया. मंगलवार को ही उनकी बेटी एवं ‘स्टार वॉर्स’ की अभिनेत्री तथा पटकथा लेखिका कैरी फिशर का निधन हो गया था. चार दिन पहले लंदन से लॉस एंजिलिस आते समय उन्हें विमान में दिल का दौरा पड़ा था. डेबी रेनॉल्ड्स (84) अपने बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर बेहोश हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डेबी के बेटे टोड फिशर ने कल ‘वेराएटी’ को कहा था कि ‘‘वह कैरी के साथ रहना चाहती थी.’’ वर्ष 1932 में मैरी फ्रांसेस रेनॉल्ड्स के रूप में जन्मी डेबी का यह नाम :डेबी: 16 साल की उम्र में वार्नर ब्रोज ने उन्हें साइन करने के साथ ही दे दिया था. ‘सिंगिन इन द रेन’ (वर्ष 1952) में काम करने और पॉप कलाकार एडी फिशर से शादी करने के बाद थोड़े ही समय में डेबी अमेरिका में बेहद लोकप्रिय हो गई थी. फिशर ने रेनॉल्ड्स को वर्ष 1958 में एलिजाबेथ टेलर के लिए छोड़ दिया था जिससे उनके दो बच्चे थे. तलाक और सार्वजनिक जीवन में उथल-पुथल पैदा हो गई जिसे कैरी ने बाद में 21वीं सदी के एशटन-पिट-जोली मामले से इसकी तुलना की. वर्ष 1959 दो मई को जिस समय रेनॉल्ड्स और फिशर का तलाक हुआ उस समय कैरी केवल दो साल की थी. टेलर और फिशर की शादी चार साल भी नहीं चल पाई और 1964 में वे दोनों भी अलग हो गए. एलिजाबेथ की ‘केलापात्रा’ :1963: के सेट पर रिचर्ड बर्टन से नजदीकियां उनके तलाक का कारण बनीं. ‘डेडलाइन’ की खबर के मुताबिक, वर्ष 2008 में अपनी आत्मकथा ‘विशफुल ड्रिंकिंग’ में भी कैरी ने अपने माता-पिता के अलगाव का जिक्र किया था. अभिनेत्री को अपने जीवन का पहला और एकमात्र ऑस्कर नामंकन 1964 में ‘द अनसिंकेबल मोली ब्राउन’ के लिए मिला था. रेनॉल्ड्स का एक बेटा टोड है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', 'बंटवारा 1947' के डायरेक्टर का बड़ा दावा
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget