एक्सप्लोरर

Deadpool And Wolverine Trailer: वेड विल्सन बनकर लौटे रयान रेनॉल्ड्स तो फिर लोगन बनेंगे ह्यू जैकमैन, सामने आया 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का ट्रेलर

Deadpool And Wolverine Trailer: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' मार्वल स्टूडियोज की इस साल की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है. इसके जरिए रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन के रोल में नजर आने वाले हैं.

Deadpool And Wolverine Trailer: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. डेडपूल के इस तीसरे सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था जो कि आखिरकार खत्म होने वाला है. 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के जरिए रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में नजर आएंगे.

साल 2024 में मार्वल स्टूडियोज की चंद फिल्में आ स्क्रीन पर दस्तक देने वाली हैं. इनमें से 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है. ट्रेलर में फिल्म की कहानी तो नहीं पर एक्शन से भरपूर एक से बढ़कर एक सीन दिखाए गए हैं. ह्यू जैकमैन ने इतने सालों बाद भी वूल्वरिन के कैरेक्टर को बखूबी रिप्रेजेंट किया है. 

कब रिलीज होगी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'?
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के ट्रेलर में डेडपूल वूल्वरिन से मदद मांगता नजर आ रहा है. डेडपूल और वूल्वरिन एक दूसरे से लड़ते हैं लेकिन फिर कैसेंड्रा नोवा जैसे दुश्मनों के खिलाफ एक साथ आ जाते हैं. 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को शॉन लेवी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 26 जुलाई 2024 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

एक्टर्स ने पहले शेयर किया था टीजर
बता दें कि ट्रेलर से पहले फिल्म के एक्टर्स ने पिछली एक्स-मेन फिल्मों के क्लिप का एक कोलाज शेयर किया था जिसमें ह्यू जैकमैन को लोगान या वूल्वरिन के किरदार में दिखाया गया है. रयान ने टीजर शेयर करते हुए लिखा था, 'कल हमेशा एक दिन दूर होता है. #डेडपूलएंडवूल्वरिन.' वहीं ह्यू ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'सब्र मेरी मजबूत साइड नहीं है. ट्रेलर कल. #डेडपूलएंडवूल्वरिन.'

ये भी पढ़ें: LSD 2 Vs Do Aur Do Pyaar: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'एलएसडी 2'! 'दो और दो प्यार' की भी थमी रफ्तार, देखें कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget