एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan के साथ फिल्मों के ऑफर ठुकरा देते थे Danny, 18 साल तक नहीं किया बिग बी संग ऑनस्क्रीन काम

Danny Denzongpa Amitabh Bachchan Film: डैनी डेंजोंगप्पा भी अपने समय के अच्छे एक्टर में से एक थे. अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया जो सुपर डूपर हिट साबित हुईं.

Danny Denzongpa Amitabh Bachchan Film: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक समय अपने शानदार अभिनय से बड़े-बड़े सितारों की चमक को फीका कर दिया था. कुछ एक्टर तो उनके साथ स्क्रीन शेयर करने से भी घबराने ही लगे थे कि बिग बी सारी लाइमलाइट बटोर लेंगे. इन्हीं में से एक थे डैनी डेंजोंगप्पा (Danny Denzongpa). जिन्होंने करीब 18 साल तक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में नहीं कीं. इतना ही नहीं अमिताभ के साथ कई बड़ी फिल्मों के भी उन्हें ऑफर मिले जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया. 

डैनी ने क्यों किया अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से इंकार

डैनी डेंजोंगप्पा भी अपने समय के अच्छे एक्टर में से एक थे. अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया जो सुपर डूपर हिट साबित हुईं. 'अग्निपथ', 'हम', 'खुदा गवाह', 'कोहराम', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' जैसी फिल्मों में ये सितारे स्क्रीन शेयर करते दिखे और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया. अमिताभ बच्चन के साथ आगे काम ना करने के पीछे की वजह का भी डैनी डेंजोंगप्पा ने खुलासा किया था. 

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में डैनी ने कहा था, 'मैं अमित जी के साथ काम करने से खुद को रोकता रहा. मुझे लगा कि ये बहुत बड़ा अभिनेता है, जिसे बेहतरीन भूमिकाएं मिलती हैं. अगर मैं उनके साथ एक ही फ्रेम में होता तो कोई मुझे नोटिस नहीं करता. अगर फिल्म हिट होती तो सारा श्रेय उन्हें जाता. लेकिन अगर यह फ्लॉप हुई तो नए आदमी को दोष दिया जाएगा. मैं मांजी (दिवंगत निर्देशक मनमोहन देसाई) को भी मना करता रहा, जिन्होंने मुझे 'मर्द' और 'कुली' सहित अमित जी के साथ चार फिल्में ऑफर की थीं.'

डैनी की शानदार फिल्में

डैनी ने 1972 में 'जरूरत' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने पिछले कुछ दशकों में 'धुंध', '36 घंटे', 'बंदिश', 'धर्मात्मा', 'जीओ और जीने दो', 'धर्म और कानून', 'फकीरा', 'चोर मचाए शोर', 'देवता', 'कालीचरण' 'बुलंदी', 'अधिकार', 'जय हो', 'नाम शबाना', और 'मणिकर्णिका: झांसी की रानी' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. 

डैनी (Danny Denzongpa) को आखिरी बार सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित एडवेंचर ड्रामा फिल्म 'उंचाई' में देखा गया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका भी नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई आज, दिल्ली की कोर्ट पहुंचीं Jacqueline Fernandez

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget