एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस के अखाड़े में 'दंगल' ने सलमान की 'सुल्तान' को दी पटखनी

नई दिल्ली: बॉलीवुड  सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और सलमान खान की 'सुल्तान' को अपनी धाकड़ कमाई से पीछे छोड़ दिया है.   क्रिसमस की छुट्टी का इस फिल्म को पूरा फायदा मिला है. हर तरफ हो रही तारीफों के बीच इस फिल्म तीन दिनों में कुल 106.9 करोड़ की कमाई कर ली है.  इस फिल्म ने पहले दिन 29.78 करोड़, दूसरे दिन 34.82 करोड़ और तीसरे दिन 42.35 करोड़ की कमाई के साथ तीन दिनों में कुल 106.9 करोड़ कमा लिए हैं.   इस तरह सलमान की 'सुल्तान' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस फिल्म ने तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सलमान की 'सुल्तान' ने अपने शुरूआती तीन दिनों में 105 करोड़ की कमाई की थी. 'सुल्तान' ने पहले दिन 36 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 31 करोड़ की कमाई की थी. आपको यहां याद दिला दें कि सुल्तान का ओपेनिंग वीकेंड पांच दिनों (बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) का था और  अपने इस ओपेनिंग वीकेंड में सुल्तान ने 180 करोड़ की कमाई की थी. इस साल अोपेनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने  वाली फिल्मों की बात करें तो 'सुल्तान' अब भी नंबर वन है और 'दंगल' दूसरे नंबर पर हैं. FotorCreated इस तरह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये आमिर खान की पांचवीं फिल्म बन गई है. इससे पहले 2014 में 'पीके', 2013 में 'धूम 2', 2009 में 'थ्री इडियट्स' और 2008 में 'गजनी' इस क्बल में शामिल हो चुके हैं.   फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है और आमिर खान ने महावीर सिंह की भूमिका को परदे पर जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह महावीर सिंह अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाकर उन्हें रेसलिंग का चैंपियन बनाता है. Cx8JBrfWEAAKTUF फिल्म को हर तरफ से मिल रही तारीफों से ये साफ है कि एक बार फिर से आमिर खान दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों के दिल को भी जीतने में कामयाब रहे हैं. रिलीज से पहले इस फिल्म की सलमान खान की ‘सुल्तान’ से काफी तुलना हो रही थी. लेकिन ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ में स्टोरी से लेकर एक्टिंग तक, कोई तुलना ही नहीं है. दोनों फिल्में रेसलिंग पर जरूर बनी है लेकिन एक जैसा कुछ भी नहीं है. ‘सुल्तान’ में लव स्टोरी थी तो वहीं ये फिल्म बाप और बेटी के रिश्तों पर बनी है. संबंधित खबरें- मूवी रिव्यू: बेटियों पर बनीं ‘धाकड़’ फिल्म है आमिर खान की ‘दंगल’ खुद सलमान खान ने कहा- ‘सुल्तान’ से बेहतर फिल्म है आमिर खान की ‘दंगल’ पांच वजहें जो आमिर खान की ‘दंगल’ को सलमान की ‘सुल्तान’ से अलग है बनाती हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Ramayana Box Office: रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने बनाया रिकॉर्ड, 350 करोड़ में हुई थिएट्रिकल डील
रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने बनाया रिकॉर्ड, 350 करोड़ में हुई थिएट्रिकल डील
Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget