एक्सप्लोरर
BOX OFFICE: आठ दिनों में 'दंगल' ने कर ली है 216 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं. इस फिल्म ने मंगलवार को 8वें दिन भी धुंआधार कमाई की है. आठ दिनों में ‘दंगल’ ने कुल 216 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने पहले दिन 29.78 करोड़, दूसरे दिन 34.82 करोड़, तीसरे दिन 42.35 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 25.48 करोड़, पांचवे दिन 23.07 करोड़, छठें दिन 21.20 करोड़, सातवें दिन गुरुवार को 20.29 करोड़ और आठवें दिन शुक्रवार को 18.59 की कमाई के साथ अब तक कुल 216.12 करोड़ कमा लिए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.
फिल्म को हर तरफ से मिल रही तारीफों से ये साफ है कि एक बार फिर से आमिर खान दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों के दिल को भी जीतने में कामयाब रहे हैं. रिलीज से पहले इस फिल्म की सलमान खान की ‘सुल्तान’ से काफी तुलना हो रही थी. लेकिन ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ में स्टोरी से लेकर एक्टिंग तक, कोई तुलना ही नहीं है. दोनों फिल्में रेसलिंग पर जरूर बनी है लेकिन एक जैसा कुछ भी नहीं है. ‘सुल्तान’ में लव स्टोरी थी तो वहीं ये फिल्म बाप और बेटी के रिश्तों पर बनी है.
ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं. देखिए किस तरह इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नया रिकॉर्ड बनाया है.#Dangal maintains a STRONG GRIP on Day 8... All set for a SMASHING Weekend 2... [Week 2] Fri 18.59 cr. Total: ₹ 216.12 cr nett. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2016
फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है और आमिर खान ने महावीर सिंह की भूमिका को परदे पर जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह महावीर सिंह अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाकर उन्हें रेसलिंग का चैंपियन बनाता है.#Dangal milestones... Crossed ₹ 50 cr on Day 2 Crossed ₹ 100 cr on Day 3 Crossed ₹ 150 cr on Day 5 Crossed ₹ 200 cr on Day 8 India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2016
फिल्म को हर तरफ से मिल रही तारीफों से ये साफ है कि एक बार फिर से आमिर खान दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों के दिल को भी जीतने में कामयाब रहे हैं. रिलीज से पहले इस फिल्म की सलमान खान की ‘सुल्तान’ से काफी तुलना हो रही थी. लेकिन ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ में स्टोरी से लेकर एक्टिंग तक, कोई तुलना ही नहीं है. दोनों फिल्में रेसलिंग पर जरूर बनी है लेकिन एक जैसा कुछ भी नहीं है. ‘सुल्तान’ में लव स्टोरी थी तो वहीं ये फिल्म बाप और बेटी के रिश्तों पर बनी है. और पढ़ें
Source: IOCL



























