एक्सप्लोरर

Crazxy Box Office Collection Day 7: धीमी कमाई वाली 'क्रेजी' को और क्रेजी बना दिया मेकर्स ने, बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

Crazxy Box Office Collection Day 7: क्रेजी की कमाई जहां पिछले दिनों घटने लगी थी अचानक से उसमें इजाफा होता दिखने लगा है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर लग रहा है फिल्म तुम्बाड़ जैसा इतिहास रच सकती है.

Crazxy Box Office Collection Day 7: तुम्बाड़ जैसी धांसू फिल्म देने वाले सोहम शाह दोबारा सिनेमाहॉल में 28 फरवरी को क्रेजी लेकर आए तो फिल्म देखकर निकले हर रिव्यूवर और दर्शक के मुंह से सिर्फ पॉजिटिव सुनने को मिला. इसके बावजूद फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म की हर रोज की कमाई पर नजर डालें तो ये बेहद कम होती दिख रही है. लेकिन फिल्म को लेकर ट्रेंड फॉलो करें तो पता चलता है कि असल में ये फिल्म कछुए की चाल चलते हुए रेस में अपनी जगह और ज्यादा मजबूत करती जा रही है. फिल्म की कमाई से जुड़े आज का शुरुआती डेटा और पिछले दो दिनों का डेटा तो यही तस्वीर दिखाता है.

क्रेजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मेकर्स के बताए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़, दूसरे दिन 1.55 करोड़, तीसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये बटोरे. चौथे दिन फिल्म की कमाई में कमी आई और ये सिर्फ 75 लाख रुपये कमा पाई. पांचवें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 72 लाख पर आकर टिक गई.

हालांकि, छठवें दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और ये फिर से 76 लाख रुपये कमाकर 6 दिनों में टोटल 6.48 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. आज यानी सातवें दिन 10:40 बजे तक 65 लाख रुपये कमा चुकी है और एक हफ्ते में अब तक फिल्म की टोटल कमाई 7.13 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं इनमें बदलाव हो सकता है.

क्रेजी को मिलता दिख रहा पॉजिटिव रिस्पान्स

क्रेजी को पॉजिटिव रिस्पान्स मिलता दिख रहा है. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से इसलिए दो और खुशखबरियां दे दी हैं. दरअसल फिल्म को मार्को की तरह बेहद कम स्क्रीन में रिलीज किया गया था. लेकिन जब एक्शन फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा तो फिल्म के शो में भी बढ़ोतरी की गई. बढ़े हुए शो शुक्रवार से देखने को मिलेंगे.


Crazxy Box Office Collection Day 7: धीमी कमाई वाली 'क्रेजी' को और क्रेजी बना दिया मेकर्स ने, बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

ऐसा ही कदम अब क्रेजी के मेकर्स ने उठाया है और उन्होंने इसके शो बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा, दूसरी खुशखबरी ये है कि मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स में थोड़े से बदलाव करने के साथ फिल्म को और भी सरप्राइजिंग कर दिया है. मेकर्स के इन फैसलों से फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

क्रेजी के बारे में

क्रेजी को करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. विक्की कौशल की छावा के सामने भी फिल्म की कमाई में होता इजाफा देखकर लग रहा है कि फिल्म अपने बजट के आसपास जल्द ही पहुंच सकती है. फिल्म में सिर्फ सोहम शाह ही हैं जो वन मैन आर्मी की तरह दिखे हैं. डायरेक्शन की कमान गिरीश कोहली ने संभाली है.

और पढ़ें: 'छावा' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, क्या तोड़ पाएगी 'गदर 2' का रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Box Office: राम चरण की 'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
बॉक्स ऑफिस का अगला 'धुरंधर 2' कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच अपकमिंग मूवीज!
बॉक्स ऑफिस का अगला 'धुरंधर 2' कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच मूवीज!
'आई लव यू...', जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर लिखा बेहद प्यारा मैसेज, पार्टी की तस्वीरें भी दिखाईं
'आई लव यू...', जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर लिखा बेहद प्यारा मैसेज, पार्टी की तस्वीरें भी दिखाईं
भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जिसने इस डर के कारण छुपाकर रखी थी अपनी शादी की बात
भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जिसने इस डर के कारण छुपाकर रखी थी शादी की बात

वीडियोज

Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग हमले का वो वीडियो, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Peddi Box Office: राम चरण की 'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget