एक्सप्लोरर

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना' पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, केंद्र ने कहा था- वायुसेना की गलत छवि पेश की गई

भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के प्रसारण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. केंद्र ने अपनी याचिका में कहा था कि यह फिल्म भारतीय वायुसेना की गलत छवि पेश कर रही है. केंद्र ने हाईकोर्ट से कहा, फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से भारतीय वायुसेना की छवि को नुकसान कर रही है क्योंकि उसमें दिखाया गया कि बल मैं लैंगिक भेदभाव होता है.

जस्टिस राजीव शकधर ने केंद्र से पूछा कि उसने ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर फिल्म के प्रदर्शन से पहले अदालत का रुख क्यों नहीं किया. साथ ही कहा कि अब कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता क्योंकि फिल्म प्रदर्शित हो गई है. हाईकोर्ट ने फिल्म का प्रसारण रोकने के आग्रह वाली केंद्र की याचिका पर ‘धर्मा प्रोडक्शन’, नेटफ्लिक्स और पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना से जवाब मांगा है. एनजीओ जस्टिस फॉर राइट्स फाउंडेशन ने वकील अमित कुमार शर्मा के माध्यम से यह याचिका दायर की है.

याचिका में दावा- वायुसेना में किसी प्रकार का लिंग विभेद नहीं याचिका के माध्यम से अदालत से गुजारिश की गई है कि वह फिल्मकारों को फिल्म में उपयोग में लाए गए आपत्तिजनक डॉयलॉग और सीन को हटाने का आदेश दे क्योंकि इससे भारतीय वायुसेना की छवि धुमिल होती है. याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म में शामिल किए गए कुछ पुरुष किरदारों को महिलाओं के खिलाफ खराब नजरिया वाला दिखाया गया है, जो सच्चाई से परे है क्योंकि भारतीय वायुसेना में किसी प्रकार का लिंग विभेद नहीं है.

वायुसेना ने भी जताई है आपत्ति वायुसेना का कहना है कि फिल्म में सेना की छवि को गलत ढंग से दिखाने की बात कही है. वायुसेना की ओर से सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा है और इस पर एक्शन लेने की मांग की है. अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' के उन कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को एक पत्र लिखा है जिनमें उसे अनुचित रूप से नकारात्मक ढंग से चित्रित किया गया है." सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कुछ वेब सीरीज में सशस्त्र बलों के जवानों के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीबीएफसी को पत्र लिखा था.

बता दें, 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है. भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं. इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है. जाह्न्वी कपूर ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने करण जौहर पर लिखी 'फर्जी देशभक्ति' की कविता, 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल पर कसा तंज' वायुसेना ने जान्हवी की 'गुंजन सक्सेना: द करगिल-गर्ल' पर जताई आपत्ति, सेंसर बोर्ड से की NOC रद्द करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'सिर्फ एक ही किंग है...' शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, 'किंग' के नए पोस्टर पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget