एक्सप्लोरर

एक्टर मुकेश खन्ना के बड़े भाई का मुंबई में निधन, हाल ही में दी थी कोरोना को मात

मुकेश खन्ना ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि मुम्बई में बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहनेवाले सतीश खन्ना को हार्ट अटैक आने के बाद पास के ही अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल में दाखिल होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मुम्बई: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' और सीरियल 'शक्तिमान' में प्रमुख भूमिकाएं निभाकर बेहद लोकप्रिय हुए अभिनेता मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश खन्ना का कोरोना के संक्रमण से जुड़ी जटिलताओं के बाद आए हार्ट अटैक से मुम्बई स्थित अपने घर पर निधन हो गया. वे 84 साल के थे.

मुकेश खन्ना ने एबीपी न्यूज़ से अपने बड़े भाई के निधन की जानकारी को साझा करते हुए कहा, "कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार होने के बाद मेरे बड़े भाई सतीश खन्ना होम क्वारंटीन हो गए थे और डॉक्टर के बताये तमाम एहतियात बरतते हुए दवाइयां का सेवन कर रहे थे. 8 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगटिव भी आ गई थी. लेकिन शनिवार की दोपहर को बेहद कमजोरी महसूस कर रहे भाई साहब को अचानक से हार्ट अटैक आया और वे अपने बड़े बेटे की गोद में चले बसे."

मुकेश खन्ना ने एबीपी को बताया कि मुम्बई में बांद्रा के पाली हिल इलाके में रहनेवाले सतीश खन्ना को हार्ट अटैक आने के बाद पास के ही अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल में दाखिल होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सतीश खन्ना एक बिजनेसमैन थे और 84 साल की उम्र में भी उन्हें टेनिस खेलने का बड़ा शौक था. मुकेश खन्ना ने कहा, "भाई साहब बचपन से क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस जैसे तमाम स्पोर्ट्स खेलने के शौकीन थे मगर उन्हें टेनिस से कुछ ज्यादा ही लगाव था. कोरोना के चलते होम क्वारंटीन होने से पहले तक वो शारीरिक रूप से बेहद फिट थे और रोजाना टेनिस खेला करते थे."

मुकेश खन्ना ने आगे बताया, "भाई साहब 'भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स' के कई बार अध्यक्ष भी रहे. हम चार भाईयों में सतीश खन्ना सबसे ज्यादा फिट थे. चार दिन पहले मेरी उनसे फोन पर‌ बात की थी और वो कुछ कमजोरी सी महसूस कर रहे थे."

उल्लेखनीय है कि मुकेश खन्ना इन दिनों कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पैसों, अस्पतालों  बेड्स, रेमडीसिविर इंजेक्शनों और ऑक्सीजन सिलेंडरों की देशभर में कमी को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं. मुकेश खन्ना पिछले कई दिनों से कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे चुनावों और धार्मिक आयोजनों में जुट रही भीड़ के खिलाफ भी लगातार अपनी राय सोशल मीडिया पर जाहिर करते रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
Embed widget