एक्सप्लोरर

Box Office: डर का फायदेमंद बिजनेस! 'द कन्ज्यूरिंग' वालों ने 872 करोड़ लगाकर वसूले साढ़े 7 हजार करोड़

Conjuring Franchise Box Office: कन्जयूरिंग यूनिवर्स की आखिरी फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसकी पिछली फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. यहां जानें फिल्मों का कलेक्शन.

कंज्यूरिंग फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई और अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज के पहले से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने सभी ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींचा है. ऐसे में इस फिल्म की प्रीक्वल का क्या हाल रहा जानिए पूरी डिटेल यहां.

कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स की पिछली फिल्मों का कैसा रहा हाल?
कन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की फिल्में लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करते आ रही हैं. इस सीरीज की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और अब आखिरी फिल्म 2025 में रिलीज हुई जिसने कंज्यूरिंग यूनिवर्स की सीरीज का अंत हुआ. कंज्यूरिंग के हॉरर फिल्मों के जरिए इंडिया में भी लोगों का हॉरर फिल्मों का क्रेज देखने को मिला. आइए एक–एक कर जानते हैं कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स के पिछली फिल्मों का हाल कैसा रहा.

1. द कंज्यूरिंग 
ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही इसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. आज भी इस फिल्म को कोई देखता है तो उनकी चीखें निकल जाती हैं. 2013 में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब सराहा था. बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक 20 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 मिलियन डॉलर यानी 2821 करोड़ रुपये की कमाई की थी.


Box Office: डर का फायदेमंद बिजनेस! 'द कन्ज्यूरिंग' वालों ने 872 करोड़ लगाकर वसूले साढ़े 7 हजार करोड़ 

2. कंज्यूरिंग 2
इस फिल्म की लंदन के एनफील्ड शहर में 1977 में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है. ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसने भी दर्शकों के मन में अपनी अमिट छाप छोड़ी है.

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में पैट्रिक विल्सन, वेरा फार्मिगा, मैडिसन वोल्फ और फ्रांसिस ओकॉनर को मुख्य भूमिका में देखा गया था. बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक 40 मिलियन में बनी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 321 मिलियन डॉलर यानी 2830 करोड़ रुपये के आसपास था.


Box Office: डर का फायदेमंद बिजनेस! 'द कन्ज्यूरिंग' वालों ने 872 करोड़ लगाकर वसूले साढ़े 7 हजार करोड़

3. कंज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट
ये फिल्म कोरोना महामारी के बाद 2021 में रिलीज हुई थी. लंबे इंतजार के बाद फैंस को इस फिल्म ने भी बहुत एंटरटेन किया और आज भी इसे कोई अकेले देखता है तो उसकी रूह कांप उठती है. इस फिल्म की कहानी भी सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसने दर्शकों को खूब डराया था.

फिल्म की कहानी और किरदार तो काफी दमदार थे लेकिन पोस्ट कोविड रिलीज के वजह से मेकर्स को बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ और ये फिल्म वर्ल्डवाइड 206.4 मिलियन यानी करीब 1819 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई. बता दें कि इसका प्रोडक्शन बजट 39 मिलियन डॉलर था.

तीनों फिल्मों का टोटल बजट और कलेक्शन

अब अगर इन तीनों फिल्मों का टोटल बजट जोड़ें तो वो 99 मिलियन डॉलर यानी करीब 872 करोड़ रुपये लगे थे और इन तीनों का टोटल कलेक्शन 7470 करोड़ रुपये हुआ था. अब उम्मीद है कि बहुत जल्द फिल्म का चौथा पार्ट इस आंकड़े को और भी जादुई बना देगा.


Box Office: डर का फायदेमंद बिजनेस! 'द कन्ज्यूरिंग' वालों ने 872 करोड़ लगाकर वसूले साढ़े 7 हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
'रामायणम्' का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस
'रामायणम्' का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस
संजय गुप्ता के निधन से पसरा मातम, अभिषेक बच्चन समेत अंतिम विदाई के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
संजय गुप्ता के निधन से पसरा मातम, अभिषेक बच्चन समेत अंतिम विदाई के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! 'राज' से 'तुम्बाड' तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह
हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! 'राज' से 'तुम्बाड' तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget