एक्सप्लोरर

नदीम-श्रवण फेम संगीतकार श्रवण राठौड़ का मुंबई में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नदीम-श्रवण फेम संगीतकार श्रवण राठौड़ का मुंबई के एस. एल. रहेजा अस्पताल में निधन हो गया. पिछले दिनों श्रवण राठौड़ कोरोना से संक्रमित हो गए थे.

मुंबई : कोरोना के संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नदीम-श्रवण फेम संगीतकार श्रवण राठौड़ की गुरुवार रात लगभग 10.00 बजे हार्ट अटैक और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से मौत हो गई. श्रवण राठौड़ के बेटे संजीव राठौड़ ने एबीपी न्यूज़ से अपने पिता की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, "पापा कुछ समय पहले हमें छोड़कर चले गये. हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था."

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से श्रवण की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानाकरी मिली थी कि आईसीयू में भर्ती श्रवण राठौड़ की गिरती सेहत और किडनियों के ठीक से काम नहीं करने के चलते सोमवार की रात को डॉक्टरों ने उनका डायलिसिस शुरू कर दिया था.

शनिवार को मुम्बई में माहिम स्थित एस. एल. रहेजा अस्पताल में भर्ती कराये गये श्रवण राठौड़ के एक बेहद करीबी दोस्त ने एबीपी न्यूज़ को बुधवार को बताया था, "फेफड़ों, हार्ट से जुड़ी समस्याओं के अलावा श्रवण की किडनियों से संबंधित समस्याएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. यही वजह है कि मंगलवार की रात को डॉक्टरों ने उनका डायलिसिस शुरू करने का फैसला किया था. डॉक्टरों ने कहा था कि श्रवण की बिगड़ती सेहत के मद्देनजर अगले 72 घंटे उनके लिए बेहद‌ नाजुक साबित होंगे."

सोमवार को संपर्क किये जाने पर  श्रवण राठौड़ के संगीतकार बेटे संजीव राठौड़ ने पिता की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा था, "मेरे पापा को इस वक्त सभी की दुआओं की सख्त जरूरत है."

शनिवार को हुए थे भर्ती
गौरतलब है कि शनिवार‌ को अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने 66 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव श्रवण राठौड़ की हालत को नाजुक बताया था मगर साथ ही ये भी कहा था कि अस्पताल में दाखिल किये जाने के बाद से उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि जाने-माने गीतकार समीर अनजान ने अगर किसी संगीतकार जोड़ी के लिए सबसे ज्यादा गाने लिखे थे तो वो नदीम-श्रवण के लिए लिखे थे. 

समीर अनजान ने कोरोना के संक्रमण से पैदा हुईं जटिलताओं से हुई श्रवण राठौड़ की मौत पर बेहद अफसोस जताते एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैंने उनके जैसा नेक-दिल इंसान नहीं देखा. वो बेहद ही विनम्र किस्म के इंसान थे और मैंने कभी भी उनको गुस्सा करते नहीं देखा ना सुना. वो हमेशा से दूसरों की मदद‌ करने में यकीन‌ करते थे और कोई भी जरूरतमंद शख्स कभी भी उनके घर से खाली हाथ नहीं जाता था. 90 के दशक में नदीम के साथ श्रवण ने जिस तरह का मधुर संगीत दिया, उसे आनेवाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी और उनके तमाम मधुर  गानों को हमेशा गुनगुनाती रहेंगी. उनके बारे में मैं जितना कहूं, वो कम ही होगा. मेरे पास बोलने‌ के लिए और लफ्ज नहीं हैं."

ये भी पढ़ें:

कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच सरकार ने बताया, कैसे बेहतर तरीके से सांस लें कोविड-19 मरीज

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 26,169 नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 306 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget