एक्सप्लोरर

Chhaava Box Office Collection Day 34: 'छावा' ने आज तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'जवान'- 'स्त्री 2' और 'एनिमल' के रिकॉर्ड, कई और फिल्में भी रह गईं पीछे

Chhaava Box Office Collection Day 34: विक्की कौशल की छावा ने आज बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान जैसे एक्टर की फिल्म को भी पछाड़ दिया है. यहां जानिए फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

Chhaava Box Office Collection Day 34: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर आज 34वां दिन के लिए बिजनेस कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए काफी टाइम हो चुका है इसलिए अब इसकी कमाई में कमी आ चुकी है. इसके बावजूद फिल्म हालिया रिलीज जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट से ज्यादा कमाई कर रही है.

इस ईद सलमान खान की सिकंदर की रिलीज होनी है. इससे पहले छावा के पास अब सिर्फ 10 दिन का समय बचा है जिसमें फिल्म कलेक्शन कर पाएगी. खैर सिकंदर की रिलीज के बाद क्या होता है ये तो फ्यूचर बताएगा. उसके पहले छावा की अब तक की कमाई के बारे में जान लेते हैं. साथ ही, ये जानेंगे कि फिल्म ने आज कौन सा रिकॉर्ड बना दिया है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा ने 4 हफ्तों में 552.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 29वें, 30वें और 31वें दिन फिल्म का कलेक्शन सैक्निल्क के मुताबिक, 7.25, 7.9 और 8 करोड़ रुपय रहा. 32वें और 33वें दिन फिल्म ने 2.65 और 2.65 करोड़ का बिजनेस करते हुए टोटल 580.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

फिल्म ने आज यानी 32वें दिन 10:25 बजे तक 2.70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और इसके साथ ही छावा का टोटल कलेक्शन 583.33 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

छावा ने आज तोड़े ये बड़ा रिकॉर्ड

छावा ने 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म जवान (640.25 करोड़) का एक रिकॉर्ड भी ब्रेक किया है. दरअसल जवान ने 34वें दिन सिर्फ 82 लाख रुपये कमाए थे. जिसका रिकॉर्ड छावा ने तोड़ दिया है.

फिल्म ने साथ में पठान जिसने 82 लाख, एनिमल जिसने 54 लाख और गदर 2 जिसने 52 लाख कमाए थे, उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है. स्त्री 2 और पुष्पा 2 की बात करें तो इन्होंने 2.5 करोड़ और 2.15 करोड़ रुपये का 34वें दिन कलेक्शन किया था. यानी छावा 34वें दिन कलेक्शन के मामले में इन सबको पीछे छोड़ चुकी है.

छावा के बारे में

जरा हटके जरा बचके और लुका छुपी जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर ने ब्लॉकबस्टर छावा को बनाया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और आषुतोष राणा भी विक्की कौशल के साथ दिखे हैं. इसके अलावा, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी भी 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अहम किरदारों में जान फूंकते नजर आए हैं.

और पढ़ें: एक महीने में 30 से ज्यादा रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म बनी 'छावा', पुष्पा-स्त्री और जवान भी नहीं कर पाईं ऐसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget