एक्सप्लोरर

Cheat India: देश की दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली पर आधारित को दिखाएगी फिल्म, यहां देखें TRAILER

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी मुख्यत: देश में शिक्षा के नाम पर चल रहे चिटिंग के गोरख धंधे को दिखाया है.

आगामी फिल्म 'चीट इंडिया' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री इमरान हाशमी ने कहा कि प्रत्येक छात्र और परिजनों के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है, क्योंकि यह हमारी शिक्षा प्रणाली में मौजूद अनियमितताओं को उजागर करती है. इमरान ने फिल्म के प्रचार के दौरान बुधवार को यह बात कही. उन्होंने कहा, "यह फिल्म प्रत्येक छात्र और माता-पिता को देखनी चाहिए. हम सभी को पता होना चाहिए कि हमारी सिक्षा प्रणाली में क्या चल रहा है. फिल्म निमार्ताओं के रूप में हम चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाएं, ताकि हमारा दृष्टिकोण प्रगतिशील हो सके." उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में कहा, "यह हमारी दोषपूर्ण और खराब शिक्षा प्रणाली पर आधारित है. हम सभी इससे प्रभावित हैं, चाहे मैं और मेरे माता-पिता हों या खुद हम माता-पिता हों. इस शिक्षा प्रणाली में, हम उन बातों को सीखने पर बहुत जोर देते हैं जिसका वास्तविक और व्यावहारिक दुनिया में कोई लाभ नहीं है. इसके अलावा, हमारे शिक्षा तंत्र को बहुत से बिचौलियों, घोटाले और धोखाधड़ी करने वाले कमजोर कर रहे हैं." शानदार है ट्रेलर हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी मुख्यत: देश में शिक्षा के नाम पर चल रहे चिटिंग के गोरख धंधे को दिखाया है. हमारी शिक्षा प्रणाली किस प्रकार चंद पैसों के चलते इस देश के भविष्य को अपंग और अपाहिज बना रही है. फिल्म में इमरान एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं जो अमीर बच्चों को चीटिंग से मेडिकल और इंजिनियरिंग कॉलेज में दाखिले दिलाता है और बदले में मोटी रकम वसूलता है. 'चीट इंडिया' सौमिक सेन द्वारा लिखित और निर्देशित है. इसमें इमरान हाशमी और श्रेया धनवनतरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget