एक्सप्लोरर

Chandu Champion BO Collection Day 2: क्या कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' को मिल रहा वर्ड ऑफ माउथ का फायदा? जानें दो दिनों की कमाई

Chandu Champion Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाहॉल में 14 जून को दस्तक दे चुकी है. यहां जानें फिल्म ने अब तक कितने रुपये का कलेक्शन किया है.

Chandu Champion Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' शुक्रवार, 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज नजर आ रहा था. फिल्म को रिव्यूवर्स और दर्शकों दोनों की तारीफें मिल रही हैं. 

दूसरे दिन अब तक की इतनी कमाई

पहले दिन की कमाई जानने से पहले आपको इसके दूसरे दिन का अब तक का हाल बता देते हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन और कबीर खान की इस फिल्म ने शनिवार, 15 जून को यानी कि दूसरे दिन रात 10:15 बजे तक 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई से जुड़े ये आंकड़े शुरुआती हैं. फाइनल आंकड़े सुबह तक अपडेट होंगे.

अब तक टोटल इतनी हुई कमाई

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

चंदू चैंपियन ने 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इससे पहले रखी गई फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सेलेब्स पहुंचे थे. चंदू चैंपियन से कार्तिक को भी काफी उम्मीदें थीं. तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

वहीं उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में इससे ज्यादा कमाई कर सकती है. अब तक यह फिल्म दो दिनों में कुल 12.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है. 

 

कार्तिक आर्यन की फिल्म के सामने कोई टफ कॉम्पीटिशन नहीं है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक बॉक्स ऑफिस पर महफिल लूट पाते हैं या नहीं. हालांकि, कार्तिक की फिल्म को कम बजट में बनी और बिना किसी बड़ी कास्ट वाली फिल्म 'मुंज्या' कड़ी टक्कर दे रही है. 

मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक 9 दिनों में यह फिल्म कुल 41.37 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह एक हॉरर फिल्म है. 

120 करोड़ रुपये है चंदू चैंपियन का बजट

चंदू चैंपियन में कार्तिक मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में है. उनके अलावा फिल्म का हिस्सा राजपाल यादव, विजय राज और यशपाल शर्मा भी है. इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. बता दें कि इसका बजट 120 करोड़ रुपये है.

 यह भी पढ़ें: Raveena Tandon ने जिस शख्स पर किया 100 करोड़ का मानहानि केस, उसके वकील ने लगाए एक्ट्रेस पर कई आरोप, दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget