एक्सप्लोरर

Chandrachur Singh Birthday: 'माचिस' की आंच से चंद्रचूड़ को मिली थी शोहरत, एक हादसे से करियर को लगी तगड़ी चोट

Chandrachur Singh: अभिनय की दुनिया में उनका 'जोश' देखते ही बनता था, जिसकी कायल दुनिया हो गई थी. बात हो रही है चंद्रचूड़ सिंह की, जिनका आज बर्थडे है.

Chandrachur Singh Unknown Facts: 11 अक्टूबर 1968 के दिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे चंद्रचूड़ सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह आईएएस बनना चाहते थे, लेकिन फिल्मी दुनिया ने उन्हें ऐसे 'सपने' दिखाए कि वह ग्लैमर की गलियों को इनकार नहीं कर पाए. चंद्रचूड़ ने तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया, फिर अचानक ही फिल्मी दुनिया से दूर हो गए. बर्थडे स्पेशल में हम आपको चंद्रचूड़ सिंह की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं. 

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत

साल 1996 के दौरान चंद्रचूड़ सिंह ने फिल्म तेरे-मेरे सपने से बॉलीवुड में पहला कदम रखा था. हालांकि, उन्होंने पहचान गुलजार की फिल्म माचिस ने दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद चंद्रचूड़ सिंह ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से जान फूंकी. इस लिस्ट में दाग: द फायर, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया और जोश जैसी फिल्में शामिल हैं. 

जब ठुकरा दी करण जौहर की फिल्म

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चंद्रचूड़ सिंह ने करण जौहर की फिल्म में काम करने से इनकार किया था. दरअसल, उन्हें 1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान स्टारर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में सलमान खान द्वारा निभाए गए अमन का किरदार ऑफर किया गया था. लेकिन, उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इस किस्से का खुलासा चंद्रचूड़ सिंह ने खुद किया था. उन्होंने बताया था कि करण जौहर ने उन्हें अमन का किरदार ऑफर किया था, लेकिन मुझे यह रोल पसंद नहीं आया, जिसका उन्हें अफसोस है.

चोट से तबाह हुआ करियर

बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह फिल्म दरिया में तब्बू के साथ नजर आने वाले थे, लेकिन वह फिल्म अचानक बंद हो गई. इसके बाद उन्हें अर्थ ऑफर हुई, लेकिन यह रोल राहुल खन्ना के पास चला गया. इस दौरान उन्हें तगड़ी चोट लगी, जिससे उनका करियर तबाह हो गया. चंद्रचूड़ सिंह ने बताया था कि वह गोवा में वॉटर स्कीइंग कर रहे थे. उस दौरान बैलेंस बिगड़ने से उन्हें कंधे पर काफी गहरी चोट लग गई, जिससे उनकी कई फिल्में रुक गईं. उन्होंने फिजियोथैरिपी की भी मदद ली, लेकिन राहत नहीं मिली. इसके बाद कंधे की सर्जरी कराई गई, जिससे दिक्कत ज्यादा बढ़ गई और चंद्रचूड़ सिंह इंडस्ट्री से गायब हो गए. हालांकि, उन्होंने वेब सीरीज आर्या से वापसी की है. इसमें उन्होंने सुष्मिता सेन के पति की भूमिका निभाई.

Amitabh Bachchan Rekha: बेइंतहा मोहब्बत के बावजूद रेखा की इस आदत से परेशान थे अमिताभ, एक बार तो दे दी थी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget