एक्सप्लोरर

'भद्दे नामों से बुलाते थे, अश्लील नोट छोड़ते थे, 6th क्लास से झेला हैरेसमेंट', इस एक्ट्रेस का दिल दहला देने वाला खुलासा

Celina Jaitly on Mental Physical Harassment: एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब वो 6th में थी तो उन्हें हैरेसमेंट झेलना पड़ा था.

Celina Jaitly on Mental Physical Harassment: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर को लेकर देशभर में आक्रोश है. हर कोई चाहता है कि दोषी को जल्द जल्द से सजा मिले. बॉलीवुड स्टार्स भी इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने खुद के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. साथ ही अपने स्कूल की एक फोटो भी शेयर की है.

'लड़के मेरे स्कूल के बाहर खड़े रहते थे, मेरा पीछा करते थे'

एक्ट्रेस ने लिखा, 'विक्टिम हमेशा दोषी होता है: इस फोटो में मैं 6th क्लास में थी. उस वक्त मेरे पास की यूनिवर्सिटी के लड़के मेरे स्कूल के बाहर इंतजार करने लगे थे. वो स्कूल रिक्शा का पीछा करते थे और हर दिन सीटियां मारते थे. मैं ऐसे दिखावा करती थी कि मैंने कुछ नोटिस नहीं किया था. कुछ दिन बाद वो मेरे ऊपर पत्थर फेंकने लगे ताकि मेरा अटेंशन पा सके. राह चलते किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया.'

'एक आदमी ने प्राइवेट पार्ट दिखाए'

'एक टीचर ने मुझसे कहा कि ये मेरी गलती थी क्योंकि मैं बहुत ज्यादा वेस्टर्नाइज हूं. मैं ढीले कपड़े नहीं पहनती हूं और अपने बालों में तेल लगाकर दो चोटियां नहीं बनाती हूं. इसी उम्र में एक घटना और हुई जब मैं सुबह स्कूल रिक्शा का इंतजार कर रही थी तो एक आदमी ने मुझे अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए. कई सालों तक मैं इस घटना के लिए खुद को दोषी मानती रही और टीचर ने जब शब्द कहे थे कि मेरी गलती है उसे रिपीट करती रही थी.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)


आगे एक्ट्रेस ने लिखा- '11वीं क्लास में उन्होंने मेरी स्कूटी के ब्रेक के तार काट दिए थे क्योंकि मैं यूनिवर्सिटी के उन लड़कों को इग्नोर कर रही थी. जो मुझे परेशान करते थे और गंदे-गंदे नामों से बुलाते थे, मेरी स्कूटी के पीछे अश्लील नोट छोड़ते थे. मेरे साथ के पढ़ने वाले लड़के मेरे लिए डर गए थे और उन्होंने टीचर्स को बताया. मेरे क्लास टीचर ने कहा- 'तुम फॉरवर्ड टाइप लड़की हो, स्कूटी चलाती हो, जीन्स पहनकर एक्स्ट्रा क्लास जाती हो और बालों को खुला रखती हो तो लड़कों को लगता है कि तुम लूज कैरेक्टर की हो.' हमेशा मेरी ही गलती थी.'

'मुझे आज भी वो दिन याद है जब मैं स्कूटी से खुद को बचाने के लिए कूद गई थी क्योंकि मेरी स्कूटी की ब्रेक के तार काट दिए गए थे. मुझे बहुत चोट लगी थी, लेकिन फिर भी मेरी गलती थी. मेरे रिटायर कर्नल नानजी जिन्होंने हमारे देश के लिए दो युद्ध लड़े थे वो मुझे स्कूल लेकर जाते थे और वापस लेकर आते थे. वो लड़के मेरी स्कूटी को नुकसान पहुंचाने के बाद भी मेरा पीछा करते थे. वो मेरे नाना का भी मजाक उड़ाते थे, उन पर कमेंट करते थे. नाना खड़े होकर उन्हें घूरते थे. उनके चेहरे पर उन लोगों के लिए घृणा थी, जिनके लिए उन्हों जान की बाजी लगा दी थी. अब समय आ गया है कि हम खड़ें हो और अपने अधिकारों की रक्षा करें. हमारी गलती नहीं है. कितनी लड़कियां इससे सहमत हैं?'

ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection Day 3: 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget