एक्सप्लोरर

'बाबूमोशाय बंदूकबाज': CBFC अधिकारी ने प्रोड्यूसर से पूछा- आप महिला होकर ऐसी फिल्म कैसे बना सकती हैं?

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने इस फिल्म की महिला प्रोड्यूसर किरन श्रॉफ से अपमानजनक लहजे में बात की. किरन श्रॉफ से पूछा गया कि वो महिला होकर ऐसी फिल्म कैसे बना सकती हैं.

नई दिल्ली: सेंसर बोर्ड ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ पर कैंची चलाई है. सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट देने के साथ कुल 48 कट्स लगाने को कहा है. सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के लिए शूट किए गए किसिंग और लव मेकिंग सीन हटाने के लिए कहा है. इसके साथ ही सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने इस फिल्म की महिला प्रोड्यूसर किरन श्रॉफ से अपमानजनक लहजे में बात की. किरन श्रॉफ से पूछा गया कि वो महिला होकर ऐसी फिल्म कैसे बना सकती हैं.

किरन श्रॉफ ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, ''फिल्म देखने के बाद उन लोगों (CBFC) ने घंटे भर तक इस पर आपस में बहस की. पहले तो उन्होंने बताया कि फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे रहे हैं. इसके बाद बताया है कि इसमें 48 कट लगे हैं. हमने इसके बाद पूछा कि जब फिल्म एडल्ट लोगों के लिए है तो उसमें 48 कट लगाने की क्या जरूरत. फिर उन्होंने ये समझाने की कोशिश की कि कट क्यों लगाए गए हैं. इसी बीच में वहां मौजूद एक महिला ऑफिसर ने मुझसे पूछा, 'आप औरत होकर ऐसी फिल्में कैसे बना सकती हैं'. इससे पहले कि मैं कुछ बोल पाती उस कमेटी के ही एक सदस्य ने कहा, 'लेकिन ये औरत थोड़ी ना है. देखो तो कैसे कपड़े पहने हैं इसने.' ये सुनकर मैं भोचक्की रह गई. ऐसी सोच रखने वाले लोग हैं ये. वहां मौजूद कमेटी की एक सदस्य ने मेरे जैसे ही कपड़े पहन रखे थे मैं उनसे पूछने वाली थी कि क्या वो भी औरत नहीं है. लेकिन मैंने एक शब्द भी नहीं कहा. इस तरह यहां पर प्रोड्यूसरों को अपमानित किया जाता है. अगर वो लोग मुझे मेरे कपड़ों से जज कर रहे हैं तो मैं अंदाजा लगा सकती हूं कि मेरे फिल्म को पास करने के लिए उनका पैरामीटर क्या होगा.''

DGMDtkUV0AAQLXf

किरन श्रॉफ के साथ हुए इस बर्ताव का जिक्र सेंसर बोर्ड के मेंबर अशोक पंडित ने भी किया है. उन्होंने इस पर कहा, ''पहलाज निहलानी ने एक बार फिर से फिल्म पर इस तरह का सख्त रवैया अख्तियार किया है. उन्होंने फिल्म में न सिर्फ 48 कट्स लगाए हैं बल्कि उनके स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर ने फिल्म के विषय और मुख्य एक्टर के कपड़ों को लेकर प्रोड्यूसर को अपमानित भी किया है.”

आपको बता दें कि इस फिल्म में नवाज के अपोजिट विदिता बैग हैं. इसे कुशाल नंदी ने डायरेक्ट किया है.

सेंसर बोर्ड के इस फैसल से नवाज भी हैरान हैं, उन्होंने इस पर कहा, “हम तो फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सेंसर बोर्ड ने तो 48 कट्स लगा दिए हैं. ऐसे तो पूरी फिल्म ही खत्म हो जाएगी. 48 कट्स के बाद पिक्चर में कुछ बचता ही नहीं है.”

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब नवाज की यह फिल्म चर्चा का विषय बनी है. इससे पहले ये फिल्म सुर्खियों में तब आई थी जब अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने ये फिल्म छोड़ दी थी. बाद में चित्रागंदा की जगह विदिता बैग को नवाजुद्दीन के अपोजिट कास्ट किया गया था.

ये फिल्म इसी महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget