एक्सप्लोरर

CAG की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, फिल्म स्टार करते हैं टैक्स चोरी

रिपोर्ट में ज़िक्र किया गया है कि 'अरबाज खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' और 'रेड चिली इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' में एक कंपनी सलमान खान के भाई अरबाज खान की है तो दूसरी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड को लेकर सीएजी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है. संसद में आज पेश की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्माता-निर्देशक और कलाकार करोड़ों रुपये टैक्स चोरी करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्मों के लिए भी टैक्स नहीं दिया गया. रिपोर्ट में ज़िक्र किया गया है कि 'अरबाज खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' और 'रेड चिली इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' में एक कंपनी सलमान खान के भाई अरबाज खान की है तो दूसरी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की है. फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दबंग 2' के बारे में कहा गया है कि इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स साल 2012-13 के लिए 6 करोड़ में और 2013-14 के लिए 9 करोड़ों में सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज़ को बेचे गए थे. लेकिन सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दोनों ही मामलों में दोनों प्रोडक्शन हाउस ने सर्विस टैक्स नहीं दिए, क्योंकि इनका कहना था कि यह राइट्स हमेशा के लिए नहीं दिए गए बल्कि कुछ वक्त के लिए ही दिए गए हैं. यह दोनों ही प्रोडक्शन हाउस इन म्यूजिक राइट्स को दिए जाने वाली कंपनी से गानों के बदले में रॉयल्टी वसूल रहे थे, लिहाजा उस पर सर्विस टैक्स देना बनता है. सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्योंकि यह राइट्स कुछ वक्त के लिए दिया गया था. लिहाज़ा 1.85 करोड़ का टैक्स बनता है, जो कि वसूला जाना चाहिए था. इसके साथ ही सीएगी की रिपोर्ट में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का भी जिक्र किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर थे और यह फिल्म भारत और न्यूयॉर्क में शूट की गई थी. इसके लिए प्रोडक्शन हाउस रणबीर कपूर को अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग रुपये अदा किए. जो हिस्सा भारत में शूट किया गया था उसके लिए अलग फीस और जो हिस्सा न्यूयॉर्क में शूट किया गया था उसके लिए अलग फीस दी गई थी. न्यूयॉर्क में शूट किए गए हिस्से के लिए धर्मा प्रोडक्शन ने यूके की कंपनी ए डी एच एम फिल्म्स लिमिटेड से करार किया था. रणवीर कपूर को न्यूयॉर्क में शूटिंग करने के लिए ए डी एच एम फिल्म्स लिमिटेड ने 6.75 करोड़ रुपये की फीस दी थी. इस वजह से रणबीर कपूर के ऊपर 83.43 लाख का सर्विस टैक्स बन रहा था. इस रकम को रणबीर कपूर ने यह कहते हुए देने मना कर दिया कि यह रकम उन्हें सेवा के निर्यात के तौर पर मिला है, और कानूनन सेवा के निर्यात करने पर किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं दिया जाता. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान खान, अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख और अजय देवगन के दस्तावेजों की जांच करने के बाद पता चला कि इन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए जो फ़िल्म बनाई है, उसमें मेकअप आर्टिस्ट हेयर स्टाइलिस्ट और स्पॉटबॉय की रहने खाने जाने आने का खर्च को उठाने की बात कही थी. इसी आधार पर उन्होंने सहयोगियों को कम पैसा दिया और इस तरह से इन्होंने सर्विस कर बचाया. साल 2013-14 और 2015-16 के दौरान इस तरह से 3.47 करोड़ों रुपए के सेवा कर का भुगतान नहीं किया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 cast fees: 'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget