एक्सप्लोरर

Box Office Collection: 15 अगस्त पर हुआ महाक्लैश, 6 फिल्मों में कांटे की टक्कर... देखें 'स्त्री 2' से 'तंगलान' तक का ओपनिंग कलेक्शन

Box Office Collection: 15 अगस्त पर एक साथ पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों ने दस्तक दी है. चलिए देखते हैं कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने नोट कमा रही है.

Box Office Collection: 15 अगस्त पर इस बार सिनेमाघरों में महामुकाबला चल रहा है. एक साथ पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों ने दस्तक दी है. इस महाक्लैश के बीच कुछ फिल्में दमदार ओपनिंग करती दिख रही हैं तो कुछ का पत्ता साफ होता नजर आ रहा है.

'स्त्री 2', 'तंगलान, 'खेल खेल में', 'वेदा', डबल इस्मार्ट और 'मिस्टर बच्चन' आज थिएर्टस में रिलीज हुई है. चलिए देखते हैं कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने नोट कमा रही है.

'स्त्री 2' (Stree 2 Box Office Collection Day 1)
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करती दिख रही है. सैकनिल्क के मुताबिक 'स्त्री 2' रिलीज के पहले दिन अब तक 49.34 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

Stree 2 (2024)

'तंगलान' (Thangalaan Box Office Collection Day 1)
चियान विक्रम की 'तंगलान' एक पीरियड-ड्रामा है जिसे पी रंजीत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. अब रिलीज के बाद फिल्म अच्छा बिजनेस करती दिख रही है. अपने पहले दिन के कलेक्शन में 'तंगलान' ने अब तक कुल 10.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Thangalaan (2024) - Taglines - IMDb

'वेदा' (Vedaa Box Office Collection Day 1)
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' भी 15 अगस्त को ही रिलीज हुई है. इस फिल्म के जरिए जॉन अब्राहम डेढ़ साल बाद स्क्रीन्स पर लौटे हैं. इस फिल्म ने क्लैश के बावजूद अब तक 5.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

Box Office Collection: 15 अगस्त पर हुआ महाक्लैश, 6 फिल्मों में कांटे की टक्कर... देखें 'स्त्री 2' से 'तंगलान' तक का ओपनिंग कलेक्शन

'खेल खेल में' (Khel Khel Mein Box Office Collection Day 1)
लंबे समय से एक हिट के लिए तरस रहे अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'खेल खेल में' के साथ फिर पर्दे पर हैं. हालांकि उनकी इस फिल्म का शुरुआती कलेक्शन देखकर लग रहा है कि ये फिल्म भी औंधे मुंह गिर सकती है. 'खेल खेल में' ने अब तक सिर्फ 4.2 करोड़ रुपए कमाए हैं.

Khel Khel Mein (2024) - Photos - IMDb

'डबल स्मार्ट' (Double Ismart Box Office Collection Day 1)
संजय दत्त और राम पोथिनेनी की फिल्म 'डबल स्मार्ट' भी रिलीज हो गई है. पुरी जगन्नाध के डायरेक्शन में बनी इस तेलुगु साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने अब तक 6.29 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

Double Ismart (2024) - News - IMDb

'मिस्टर बच्चन' (Mr Bachchan Box Office Collection Day 1)
रवि तेजा स्टारर फिल्म 'मिस्टर बच्चन' भी 15 अगस्त के मौके पर ही रिलीज हुई है. फिल्म को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. महाक्लैश के बीच 'मिस्टर बच्चन' ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.73 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें: Stree 2 leak Clip: ''स्त्री 2'' से लीक हुआ वरुण धवन का कैमियो, अक्षय कुमार का लुक भी वायरल... नेटिजन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
‘आवारापन 2’ की 8वें दिन भी धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget