एक्सप्लोरर

Simmba Box Office Collection : 12 दिनों में कमाई 202 करोड़ के पार

Simmba Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और पहले दिन से ही ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है. जानें फिल्म का डे-वाइज कलेक्शन

Simmba Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंबा' की दहाड़ जारी है. इस फिल्म को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और पहले दिन से ही ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है.

रणवीर सिंह के लिए साल 2018 बहुत ही शानदार रहा. साल की शुरुआत में जनवरी में उनकी फिल्म पद्मावत रिलीज हुई जिसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. और साल के अंत में यानि दिसंबर में उनकी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अभी और भी कमाई करेगी.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए लिखा है कि ये बिल्कुल सही है कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है.

Simmba Daywise Collection

पहला दिन-  20.72 करोड़

दूसरे दिन- 23.33 करोड़

तीसरे दिन- 31.06 करोड़

चौथे दिन- 21.24 करोड़

पांचवे दिन- 28.19 करोड़

छठे दिन- 14.49 करोड़

सातवें दिन- 11.78 करोड़

आठवें दिन- 9.02 करोड़

नौवें दिन- 13.32 करोड़

दसवें दिन- 17.49 करोड़

11वें दिन- 6.16 करोड़

12वें दिन-  6.03

कुल कमाई- 202.83 करोड़

Simmba  ने कमाई के मामले में नया बेंचमार्क सेट किया है. सिंबा ने 3 दिन में 50 करोड़ , 5 दिन में 100 करोड़ , 7 दिन में 150 करोड़, 10 दिन में 175 करोड़ और 12 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड बनाया है.

आपको बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. ये रोहित की 8वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी नज़र आई हैं. रणवीर सिंह फिल्म को मिल रहे रिस्पॉंस से बहुत खुश हैं. हाल ही में इस फिल्म की स्टारकास्ट ने मुंबई में सक्सेज पार्टी भी की जिसमें सबने मिलकर खूब धमाल किया.

फिल्म की कमाई पर बोले रणवीर सिंह- मेरे लिए गर्व की बात

रणवीर सिंह ने फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉंस पर बात करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, ''मेरे लिए गर्व की बात है कि 'सिंबा' इतनी हिट हुई है. ये सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि पैसे कमा रही है. प्रोड्यूसर्स के लिए तो ये अच्छी बात है. लेकिन मेरे लिए जरुरी बात है कि जो लोग फिल्म देखने जाए उन्हें पसंद आए. उन्हें कैरेक्टर पसंद आए. कुछ फिल्में होती हैं जो पैसे कमाती हैं लेकिन प्यार नहीं मिलता. लेकिन 'सिंबा' तो अलग ही है. 'सिंबा' एक कंप्लीट इंटरटेनर पैकेज है. इस फिल्म को शानदार रिव्यू भी मिला. मसाला फिल्मों में एक्टिंग की तारीफ नहीं होती है. कहा जाता है कि मनोरंजन मिल गया लेकिन टाइमपास था लेकिन 'सिंबा' के साथ ऐसा नहीं है. सिंबा क्रिटिकली भी हिट है और कमर्शियली भी हिट है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget