एक्सप्लोरर

'अल्फा' और 'धुरंधर' का खेल बिगाड़ने आ रही वो फिल्म जिसके पिछले पार्ट्स ने कमाए हैं 42900 करोड़

Movies Releasing In December: दिसबंर का महीना मूवी लवर्स के लिए धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि इसमें एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं. जानिए नाम और रिलीज डेट

दिसंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का इंतजार दर्शक कर रहे हैं. इन फिल्मों में तीन फिल्म्स की सबसे ज्यादा चर्चा है. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को लेकर पहले ही ताबड़तोड़ एक्शन का बज क्रिएट हो चुका है तो वहीं यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट को लेकर भी दर्शक खासे उत्साहित हैं. लेकिन इसी महीने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है. माना जा रहा है कि ये हॉलीवुड फिल्म रणवीर और आलिया की फिल्मों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

दिसंबर में इन तीन फिल्मों का होगा महाक्लैश

दरअसल 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ थिएटर्स में रिलीज होगी तो वहीं आलिया भट्ट की अल्फा भी इसी महीने की 25 तारीख को दर्शकों के बीच होगी. वहीं इन दोनों फिल्मों के बीच 19 दिसंबर को जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा पार्ट भी रिलीज होने जा रहा है. ‘अवतार- फायर एंड एश’ इन दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर दे सकती है.

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया तो 14 दिन पहले आई 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ेगा और इसके 6 दिन बाद आने वाली अल्फा को देखने वाले दर्शक भी बंट जाएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

कितनी हुई थी अवतार के दो पार्ट्स की कमाई?

‘अवतार’ सीरीज की पिछली दो फिल्मों की बात करें तो ‘अवतार’ ने सैक्निल्क के मुताबिक 17380 करोड़ रुपये और टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ‘अवतार- द वे ऑफ वॉटर‘ ने करीब 2.9 बिलियन डॉलर यानी 25558 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की थी.

दोनों फिल्मों की कुल कमाई की बात करें तो ये करीब 42990 करोड़ रुपये होती है. साफ है कि इस फिल्म का ना सिर्फ बड़ा फैनबेस है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए ये अच्छी खासी टक्कर देने वाली साबित हो सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

धुरंधर और अल्फा पर भारी पड़ेगी अवतार 3?

हालांकि रणवीर सिंह की धुरंधर में जबरदस्त एक्शन को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं और रणवीर का नया लुक भी काफी चर्चा में है. वहीं फिल्म अल्फा के जरिए आलिया भट्ट के फैन्स के लिए भी कुछ नया अनुभव साबित हो सकता है. लेकिन आंकड़ों से तुलना करें तो किसी भी मायने में जेम्स कैमरून की साइंस फिक्शन और एक्शन पैक्ड अवतार भारी पड़ती दिखती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

ये भी पढ़ें -साड़ी हो या सूट, जेनिलिया डिसूजा का हर लुक है बेमिसाल, यूं नहीं वाइफ पर जान छिड़कते रितेश देशमुख

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', दोपहर 3 बजे तक 75 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', दोपहर 3 बजे तक 75 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Day 1 Prediction: पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन
'सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता', असली 'फुंसुक वांगडू' के सपोर्ट में उतरे 3 Idiots के 'चतुर', जीनत अमान ने की ये अपील
'सोनम वांगचुक को मरते नहीं देख सकता', असली 'फुंसुक वांगडू' के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स
शाहरुख खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'मन्नत' में रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका
शाहरुख खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'मन्नत' में रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget