एक्सप्लोरर

BottleCapChallenge: मैसेज के साथ सलमान खान ने पूरा कर दिखाया बोटल कैप चैलेंज, वीडियो हुआ वायरल

#BottleCapChallenge: सुपरस्टार सलमान खान जो भी करते हैं, अपने दबंग अंदाज़ में करते हैं. अब इसकी झलक एक बार फिर बोटल कैप चैलेंज के दौरान भी दिखाई दी है. सलमान ने इस चैलेंज को पूरा भी किया और खास संदेश भी दिया है.

नई दिल्ली: (#BottleCapChallenge) इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में बोटल कैप चैलेंज की धूम है. आम लोगों के साथ साथ सिनेमाई सितारे भी इस चैलेंज को पूरा करने में पीछे नहीं है. हालांकि हर कोई इसे अपने अलग अंदाज़ में पूरा करने की ही कोशिश करता नज़र आ रहा है. बॉलीवुड में अक्षय कुमार से शुरू हुआ ये सिलसिला अब सलमान खान तक आ पहुंचा है.

सलमान खान ने भी बोटल कैप चैलेंज लिया है, लेकिन हमेशा की तरह सलमान ने कुछ ऐसा किया है, जैसा किसी और ने नहीं किया. दरअसल बोटल कैप चैलेंज में बोतल की ढक्कन को यानी कैप को उल्टी किक के ज़रिए खोलना होता है, लेकिन सलमान ने ऐसा नहीं किया. सलमान खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो इस चैलेंज को मुंह से फूंक कर पूरा करते नज़र आ रहे हैं.

सलमान खान वीडियो में पहले तो इस चैलेंज को पूरा करने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन फैंस को झटका तब लगता है, जब वो किक मारने की बजाय पास आकर फूंक मारकर बोतल पर लगी कैप को खोल देते हैं और एक सांस में ही बोतल का सारा पानी पी जाते हैं. वीडियो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा है, "थकाओ मत, पानी बचाओ."

View this post on Instagram
 

Being strong gym set up for #dabangg3 @beingstrongindia

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान के फिल्मों की बात करें तो हाल ही में आई उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है. फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कारोबार किया है. इसके अलावा सलमान खान इन दिनों अपने जिम के कारोबार पर भी खास ध्यान दे रहे हैं. बीइंग स्ट्रॉन्ग के ज़रिए वो देशभर में कई सौ जिम खोल रहे हैं.

आपको बता दें कि बोतल कैप चैलेंज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग अपने अपने अंदाज़ में इसे पूरा करते नज़र आ रहे हैं. हॉलीवुड के बाद अब ये बॉलीवुड में भी अपने पैर पसार चुका है.

ये सितारे कर चुके हैं इस चैलेंज को पूरा... अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन सहित कई बड़े सितारे भी ये चैलेंज पूरा कर चुके हैं. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इस वायरल चैलेंज को अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दो बेटियों रेने व अलीशा के साथ लिया. सुष्मिता ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सुष्मिता सहित ये तीनों एक के बाद एक बारी-बारी से इस चैलेंज को पूरा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा, "सारे मजे लड़कों को ही क्यों होना चाहिए! रेने, अलीशा, आपकी अपनी और रोहमन सभी..बॉटल कैप चैलेंज. आपको ढेर सारा प्यार."

वहीं, अक्षय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले इस चैलेंज को पूरा किया था. अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, "मैं बॉटल कैप चैलेंज को करने से खुद को रोक नहीं पाया." अक्षय ने ये चैलेंज अपने एक्शन आइडल जेसन स्टेथम (Jason Statham) से प्रेरित होकर किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं...', दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता
'मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं...', दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता
Video: 'सबसे बड़ी भारतीय फिल्म...', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब जापान में मचाएगी धमाल, जानिए कब रिलीज होगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब जापान में मचाएगी धमाल, जानिए कब रिलीज होगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म
Welcome To The Jungle BO Day 7 Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 5 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 5 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget