एक्सप्लोरर

बोस परिवार ने 'गुमनामी' के निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी पर लगाया आरोप, निर्देशक ने किया खंडन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी को लेकर बनी फिल्म 'गुमनामी' को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. नेताजी के परिवार वालों ने इस फिल्म को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित फिल्म ‘गुमनामी’ को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है. सुभाष चंद्र बोस परिवार के 32 सदस्यों ने निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी पर आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने सेंसर बोर्ड की मंजूरी पाने के लिए फिल्म का नाम ‘गुमनामी बाबा’ से बदलकर ‘गुमनामी’ रख दिया है.

बोस के लापता होने की घटना पर बनी फिल्म पहले से ही विवादों में है. निर्देशक ने बोस द्वारा स्थापित ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ के कार्यालय में रविवार को फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग की थी. निर्देशक ने स्वतंत्रता सेनानी के कुछ वंशजों द्वारा लगाए गए आरोपों को असत्य करार दिया है.

कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इस्तीफा दिया

फिल्म को अगस्त के आखिरी हफ्ते में सीबीएफसी से मंजूरी मिली थी. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नेताजी की भतीजी चित्रा घोष, उनके भतीजे द्वारका बोस और बोस परिवार के 30 अन्य सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में सोमवार को कहा गया है, ‘‘पिछले एक साल से, जब से श्रीजीत मुखर्जी ने फिल्म ‘गुमनामी बाबा’ की घोषणा की है, उन्होंने कहा था कि यह फिल्म चन्द्रचूड़़ घोष और अनुज धर की पुस्तक ‘कॉनन्ड्रम’ पर आधारित है. अब उन्होंने (श्रीजीत मुखर्जी ने) सेंसर बोर्ड से मंजूरी लेने के लिए अचानक अपना रुख बदल लिया है और कहते हैं कि फिल्म न्यायमूर्ति मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है. उन्होंने फिल्म का नाम भी बदल दिया है.’’

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के 44वें बर्थडे पर दिया सरप्राइज, खास अंदाज में विश किया बर्थडे

आरोप से इनकार करते हुए, मुखर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या सरासर बकवास और झूठ का एक पुलिंदा है. टीजर पोस्टर सहित सभी घोषणाओं में पहले दिन से ही फिल्म का नाम गुमनामी है. कॉनन्ड्रम नहीं, बल्कि मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट को पटकथा का आधार बनाने का निर्णय फिल्म की शूटिंग से काफी पहले लिया गया था, जो इस विवाद से कई महीने पहले की बात है. मुखर्जी ने रविवार को कहा था कि एआईएफबी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्रेलर देखा और वे फिल्म का प्रीमियर देखने के लिए सहमत हुए हैं.

पीएम मोदी पर भोजपुरी में बायोपिक बनाएंगे रवि किशन, कहा- ऐसे लीडर रोज़ाना जन्म नहीं लेते

फिल्मकार ने कहा, ‘‘एआईएफबी का 20 सदस्यीय प्रतिनिधि यह तय करेगा कि ‘गुमनामी’ ने नेताजी के प्रशंसकों और लोगों की भावनाओं को आहत किया है या नहीं.’’ एआईएफबी के वरिष्ठ नेता नरेन डे, हरिपद विश्वास, देवव्रत विश्वास, नरेन चटर्जी रविवार को राज्य पार्टी मुख्यालय में स्क्रीनिंग समारोह में मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget