एक्सप्लोरर

श्रीदेवी की मौत के बाद लगातार रो रहे थे बोनी कपूर: सतीश कौशिक

अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक निधन की खबर सुन कर उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर लगातार रोए जा रहे थे. ये बातें अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने बताया.

मुंबई: अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने बताया है कि अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मृत्यु होने पर उनके पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर लगातार रोए जा रहे थे. दुबई के एक होटल में 24 फरवरी की रात श्रीदेवी की मौत हो गई थी.

सतीश ने कहा, "जब मैंने मैम (श्रीदेवी) के निधन की खबर सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ. बोनी और मैं 30 सालों से दोस्त हैं. मैं उन्हें फोन किया. वे लगातार रोए जा रहे थे. हम जितनी बात कर रहे थे, वे उतना ही रोए जा रहे थे. वे चुप ही नहीं हो रहे थे. फिर, मैंने फोन काट दिया."

कौशिक ने श्रीदेवी का वर्णन एक जोशीली, उत्साही और एक संपूर्ण कलाकार के तौर पर किया. उन्होंने कहा कि श्रंगार करने के बाद जितना बदलाव उनके चेहरे पर आता था, उतना बदलाव मैंने किसी के चेहरे पर नहीं देखा.

यहां बुधवार को अभिनेत्री को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा, "मेरा मतलब सिर्फ कैमरे से नहीं है. अगर वह किसी विवाह समारोह के लिए तैयार होती थीं तो बिल्कुल बदल जाती थीं. अब उन्हें उनकी शवशैया पर शांत और बिना किसी हरकत के देख रहा हूं. यह दिल तोड़ने वाला है."

बोनी और सतीश ने साथ-साथ एक लंबा सफर तय किया है. उन्होंने कहा, "शेखर कपूर की फिल्म 'जोशीले' में मैं सहायक निर्देशक था. इसके निर्माता बोनी कपूर थे. 'हिम्मतवाला' में श्रीदेवी का अभिनय देखकर मैं स्तब्ध हो गया था."

उन्होंने कहा, "जावेद अख्तर साहब ने काफी मजबूती से उनकी सिफारिश की थी. 'जोशीले' में अनिल कपूर, सन्नी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ वह मुख्य भूमिका में थीं. उस समय भी उनकी हास्य क्षमता में कोई कमी नहीं थी." इसके बाद कौशिक को 'मिस्टर इंडिया' में भी उनके साथ काम करने का मौका मिला.

सतीश ने कहा, "कुछ सालों बाद उन्होंने असल जिंदगी में जाह्नवी और खुशी की मां की भूमिका निभाने का फैसला किया. यह उनकी पसंदीदा भूमिका थी. मैंने देखा है कि वह अपनी बेटियों की कितनी अच्छी मां थीं."

उन्होंने कहा, "मैंने इतने लोग किसी की शवयात्रा में नहीं देखे. सभी की आंखें भरी हुई थीं. उनके जाने से सभी लोग प्रभावित हुए, यहां तक कि वे लोग भी जो उनसे कभी नहीं मिले. पूरा देश दुख में है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा
नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें
नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें
पाकिस्तान पर चढ़ा रणबीर कपूर की 'रामायण' का रंग, कराची के मंदिर में लगाया फिल्म का पोस्टर
पाकिस्तान में 'रामायण' का क्रेज, कराची के मंदिर में लगाया रणबीर-यश की फिल्म का पोस्टर
'जेलर 2' ने नॉर्थ अमरिका में बनाया रिकॉर्ड, 'जेलर' को पछाड़ बनी कॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने नॉर्थ अमरिका में बनाया रिकॉर्ड, 'जेलर' को पछाड़ बनी कॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget