एक्सप्लोरर

श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे बोनी कपूर, सुपरहिट फिल्मों के नाम भी करा लिए हैं रजिस्टर्ड

श्रीदेवी ने अपने 50 साल के करियर में 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में शामिल हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम से उनके पति बोनी कपूर ने तीन टाइटल हाल ही में रजिस्टर कराए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीदवी पर बोनी कपूर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे. खबरों के मुताबिक जो टाइटल बोनी कपूर ने रजिस्टर कराए हैं वो तीन नाम हैं- 'श्री', 'श्रीदेवी' और 'श्री मैम'. ऐसी रिपोर्ट हैं कि उन्होंने कुछ और नाम भी रजिस्टर कराए हैं.

Deccan Chronicle के सोर्स ने उन्हें बताया, ''बोनी जी श्रीदेवी पर फिल्म बनाने को लेकर गंभीर हैं और इसलिए उन्होंने ये टाइटल रजिस्टर कराए हैं. श्रीदेवी ने जिन फिल्मों में काम किया है उनके लिए भी बोनी कपूर ने टाइटल रजिस्टर कराए हैं. 'चालबाज़', 'रुप की रानी, चोरों का राजा', 'जांबाज़', 'मिस्टर इंडिया और रिटर्न ऑफ मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों के टाइटल भी बोनी कपूर ने रजिस्टर कराए हैं.''

श्रीदेवी ने अपने 50 साल के करियर में 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में शामिल हैं. उन्होंने 'सदमा', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'क्षणा क्षणं' और 'गोविंदा गोविंदा' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया.

श्रीदेवी को इस साल फिल्म 'मॉम' में मां की भूमिका के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया है.

आपको बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में  दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था. श्रीदवी दुबई में एक फैैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं. जब उनकी मौत की खबर आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ.

Antara Marwah❤️❤️????????

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

अंतिम संस्कार करने के बाद बोनी कपूर ने कहा था, "मेरी एकमात्र चिंता इस वक्त अपनी बेटियों की हिफाजत करना और श्री के बिना आगे बढ़ने की राह खोजना है. वह हमारी जिंदगी थी, हमारी ताकत थी और हमारे हमेशा मुस्कुराते रहने की वजह थी, हम उससे बेपनाह मोहब्बत करते हैं."

फैंस के लिए ये खुशखबरी ही है कि वो अपनी इस चहेती अभिनेत्री की कुछ फिल्में फिर देख पाएगे. अगर डॉक्यूमेंट्री बनी तो उसमें भी कुछ खास बाते जानने को मिलेंगी. हालांकि इस बारे में अभी तक आधाकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है.

श्रीदेवी जहां भी जाती थीं बोनी कपूर उनके साथ होते थे. श्रीदेवी हमेंशा ही सोशल मीडिया पर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती थीं. यहां देखें कुछ तस्वीरें-

❤️❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

My number 1 ????

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

My angel ????

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget