एक्सप्लोरर
बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाई ईद, सोशल मीडिया के जरिए दी फैंस को मुबारकबाद
ईद के मौके पर बुधवार को हिंदी फिल्म जगत की हस्तियों ने लोगों से प्रेम, एकता, शांति और खुशियां फैलाने का आग्रह किया. जहां एक तरफ सलमान खान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा रहा वहीं, दूसरी ओर शाहरुख खान के घर के बाहर भी फैंस भारी संख्या में पहुंचे.

ईद के मौके पर बुधवार को हिंदी फिल्म जगत की हस्तियों ने लोगों से प्रेम, एकता, शांति और खुशियां फैलाने का आग्रह किया. जहां एक तरफ सलमान खान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा रहा वहीं, दूसरी ओर शाहरुख खान के घर के बाहर भी फैंस भारी संख्या में पहुंचे. सलमान और शाहरुख ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी. आइए देखते हैं कि स्टार्स ने इस मौके पर क्या लिखा : अमिताभ बच्चन : ईद मुबारक..सभी के बीच प्यार, शांति और समृद्धि बनी रहे! प्रियंका चोपड़ा : इसे मना रहे सभी लोगों को ईद मुबारक..ईद की भावना दुनिया में चारों ओर प्यार, खुशी और शांति लेकर आए. अनुष्का शर्मा : आपको और आपके परिवार को शांति, खुशी, समृद्धि और उमंग. ईद मुबारक. अक्षय कुमार : आप और आपके परिवार के लिए यह दिन खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए. सिद्धार्थ मल्होत्रा : ईद का यह पवित्र दिन सभी के लिए शांति, खुशियां और समृद्धि लेकर आए. आप सभी को ढेर सारा प्यार और सम्मान. अदिति राव हैदरी : ईद मुबारक..आप सभी को खुशी और जादू की शुभकामनाएं. यह दिन और साल अच्छा रहे. ट्विंकल खन्ना : ईद मुबारक! घर लौटने और मेरी नानी संग इसे मनाने की प्रतीक्षा कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि उनकी मशहूर खिचड़ा प्लेट भरकर खाने को मिले. श्रद्धा कपूर : सभी को ईद मुबारक! आइए हमेशा प्यार, एकता, खुशियां, समझ और सारी अच्छी चीजों को फैलाने की पूरी कोशिश करे. ढेर सारा प्यार. मोहित चौहान : ईद मुबारक! सभी को प्यार और अमन. यो यो हनी सिंह : सभी को ईद मुबारक!
और पढ़ें
Source: IOCL



























