एक्सप्लोरर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल किए पूरे, लोगों ने जमकर दिया अपना रिएक्शन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. महानायक बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों को जरूरी अपडेट देते रहते हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट शेयर करते हुए महानायक ने लिखा, "आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था." इस मौके पर इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. महानायक बच्चन ने इंडस्ट्री 52 साल पूरे होने की खुशी में एक के बाद एक कई ट्वीट किए. वहीं ट्वीट के कमेंट्स में लोग जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड के महानायक अपनी दमदार फिल्मों और अदाकारी की बदौलत आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं.

15 फरवरी 1969 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले महानायक बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. 11 अक्टूबर 1942 को अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. अमिताभ बच्चन के पिता डॉ हरिवंश राय बच्चन काफी मशहूर कवि थे. उनकी मां तेजी बच्चन कराची से थी. अमिताभ बच्चन कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे लेकिन किस्मत में तो हिंदी सिनेमा के पर्दे पर पहचान बनानी लिखी थी. देखिए आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल व दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं.

वॉयस नैरेटर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत 

फिल्मों में करियर की शुरूआत उन्होंने वॉयस नैरेटर के तौर पर फिल्म 'भुवन शोम' से की थी. लेकिन एक एक्टर के तौर पर उनके करियर का आगाज फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से हुआ था। हालांकि शुरूआत मे ही अमिताभ बच्चन ने लगातार 12 फ्लाप फिल्में भी दीं. भारी भरकम आवाज की वजह से उन्हें ऑल इंडिया रेडियो ने भी रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन फिल्म जंजीर उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म जंजीर के बाद अमिताभ बच्चन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद तो उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन हर दर्शक वर्ग के फेवरेट हीरो बन गए. देखते ही देखते बॉलीवुड का एंग्रीमैन सदी का महानायक कहलाने लगा. 70 से 80 के दौर में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड पर राज किया. फ्रेंच डायरेक्टर फ्रांस्वा त्रुफो ने तो उन्हें 'वन मैन इंडस्ट्री' तक कह दिया था.

कई बड़े अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित 

फिल्मों में बेहतरीन योगदान के लिए अमिताभ बच्चन को कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. दमदार एक्टिंग के लिए उन्हे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी उन्हें कई अवार्ड मिले. उन्हें फिल्मफेयर में भी सबसे ज्यादा 39 बार नॉमिनेट किया जा चुका है.

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव 

अमिताभ बच्चन के लिए कहा जाता है कि वे सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया साइट्स फिर चाहे वो फेसबुक हो या ट्विटर या इंस्टाग्राम सभी पर वे हर अपडेट अपलोड करते हैं. इसी कारण उनके सोशल मीडिया साइट्स पर लाखों- करोड़ों की संख्या में फैंस हैं. वहीं इस समय जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो संकट काल में भी वे सोशल मीडिया पर पोस्ट व वीडियो अपलोड कर कोरोना से बचने की सावधानियां बरतने की अपील करते रहते हैं. यहां तक कि जब वे खुद कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल पहुंच गए तो वहां से भी वे अपने स्वास्थ्य की हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से शेयर करते रहे.

ये भी पढ़ें :-

Dia Mirza के Pre-Wedding सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, आज Vaibhav Rekhi के साथ रचाएंगी दूसरी शादी

Bigg Boss 14: बेघर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, घर से बाहर निकलते ही पारस छाबड़ा को बताया 'गिरगिट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार शुरुआत, 'बंटवारा 1947' ने किया निराश
Live: 'आवारापन 2' की हुई धमाकेदार शुरुआत, 'बंटवारा 1947' ने किया निराश
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget