एक्सप्लोरर

मुंबई की बारिश में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर किया हाल बयां

बारिश के कारण आम आदमी के रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कते आ रही हैं. इसी बीच अब बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा भी सोशल मीडिया के जरिए बाहर आ रहा है. मुंबई की पानी से भरी सड़कों ने फिल्म स्टार्स की भी नींद उड़ा रखी है.

नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई इन दिनों बारिश का कहर झेल रही है. पानी से लबालब सड़कों ने क्या अमीर और क्या गरीब सभी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मुंबई हो रही मूसलाधार ने मुंबई की सड़कों को स्विमिंग पूल में तब्दील कर दिया है और इस जलभराव के कारण सड़कों पर लगने वाले जाम ने सभी की परेशानियों को बढ़ा दिया है. बारिश के कारण आम आदमी के रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कते आ रही हैं. इसी बीच अब बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा भी सोशल मीडिया के जरिए बाहर आ रहा है. मुंबई की पानी से भरी सड़कों ने फिल्म स्टार्स की भी नींद उड़ा रखी है. हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जानें वाली स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं अपने सितारों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी क्योंकि मुंबई की इस बारिश में मैं अपनी कार में हू और भीगी नहीं हूं. लेकिन मैं मुंबई के लोगों का बहुत सम्मान करना चाहती हूं, क्योंकि वो अपने काम को रोकने के लिए बारिश को एक बहाना नहीं बनने देते.' इसके बाद स्वरा भास्कर ने एक और ट्वीट किया जिसमें वो अपने ड्राइवर को धन्यवाद कहती नजर आ रही हैं. स्वरा भास्कर के अलावा कोइना मित्रा ने भी मुंबई की बारिश और जलभराव को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्टे सेफ मुंबईकर्स'. वहीं, एक्ट्रेस डायना पेंटी ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दादर को आज अवॉयड किया जाना चाहिए. सुरक्षित रहें मुंबईकर्स.' बॉलीवुड ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के स्टार्स का भी बारिश और मुंबई में सरकार के लचर इंतजामों को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कि आखिर हम सरकार को टैक्स क्यों देते हैं? मैं मुंबई के ये हालात मैं उस समय से देख रहा हूं जब ये बंबई हुआ करता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' से भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे नितेश तिवारी? अपनी ही 10 साल पुरानी फिल्म को देंगे पटखनी!
'रामायण' से सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे नितेश तिवारी? अपनी 10 साल पुरानी फिल्म को देंगे पटखनी!
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 4 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 4 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
55 की उम्र में लिया तलाक, टूट गए थे आशीष विद्यार्थी, बोले- हारा हुआ सा महसूस हुआ
55 की उम्र में लिया तलाक, टूट गए थे आशीष विद्यार्थी, बोले- हारा हुआ सा महसूस हुआ
अमित साध की 'प्रताप' का नया गाना 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज, प्यार और इंतजार की कहानी छू जाएगी दिल!
अमित साध की 'प्रताप' का नया गाना 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज, प्यार और इंतजार की कहानी छू जाएगी दिल!

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget