एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस ने ली एक और बॉलीवुड शख्सियत की जान, निर्माता अनिल सूरी का मुम्बई में निधन

अनिल सूरी के भाई राजीव सूरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अनिल सूरी को मुम्बई के लीलावती और हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराने की कोशिशें नाकाम साबित हुईं.

मुम्बई : हाल ही में संगीतकार वाजिद खान के बाद बॉलीवुड में एक और फिल्मी शख्सियत की कोरोना वायरस से मौत हो गयी है. 1978 में रिलीज हुई राजकुमार, रेखा, जीतेंद्र, माला सिन्हा, अजीत स्टारर और 1984 में आई धर्मेंद्र, राज कुमार, हेमा मालिनी, सुनील दत्त, कमल हासन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म राज तिलक बनाने वाले निर्माता अनिल सूरी का कोरोना वायरस के संक्रमण से मुम्बई में निधन हो गया. वे 77 साल के थे.

एबीपी न्यूज़ ने जब अनिल सूरी के भाई राजीव सूरी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि 2 जून को तेज बुखार आने के बाद अगले दिन उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी. राजीव ने बताया कि इस हालत में जब अनिल को लीलावती और हिंदूजा अस्पताल ले जाया गया तो दोनों अस्पतालों में बिस्तर नहीं होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया गया.

राजीव आगे बताते हैं, "ऐसे में हम उन्हें विले पार्ले स्थित एडवांस्ड मल्टीकेयर अस्पताल ले गये, जहां कोविड-19 सहित तमाम तरह के टेस्ट किये गये. अगले दिन शाम को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्हें कुछ देर बाद वेंटिलेटर पर रखा गया. इसके आधे बाद यानी शाम 7.00 बजे के करीब कोविड-19 और हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया."

एबीपी न्यूज़ ने‌ अनिल सूरी को भर्ती नहीं किये जाने के राजीव सूरी के आरोपों को लेकर लीलावती और हिंदूजा दोनों अस्पतालों से संपर्क करने की भी कोशिश की, मगर हमें देर रात तक दोनों अस्पतालों से‌ कोई जवाब नहीं मिला.

उल्लेखनीय है कि कर्मयोगी और राज तिलक जैसी फिल्मों का निर्माण करने के अलावा अनिल सूरी ने 80 के दशक में राजेश खन्ना, फरहा, जीतेंद्र और सदाशिव अमरापुरकर को लेकर बेगुनाह नामक फिल्म का भी निर्माण किया था, जिसका निर्देशन कर्मयोगी को निर्देशित करनेवाले राम माहेश्वरी ने ही किया था. मगर यह फिल्म पूरी होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हो पायी.

कोरोना वायरस ने ली एक और बॉलीवुड शख्सियत की जान, निर्माता अनिल सूरी का मुम्बई में निधन

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी अभिनीत फिल्म मंजिल को दिवंगत अनिल सूरी के भाई राजीव सूरी ने को-प्रोड्यूस किया था, जिसे बासु दा ने निर्देशित किया था. राजीव ने बासु दा और अपने भाई अनिल के एक ही दिन हुए निधन को विचित्र संयोग ठहराते हुए कहा, "एक ही दिन में दोनों करीबियों के चले जाने का मुझे हमेशा मलाल रहेगा."

Haj 2020: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2020 के लिए जमा कराए गए पैसों को वापस करने का फैसला लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में ढाया कहर, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में ढाया कहर, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
Video: निकिता रावल को फैन ने अचानक किया जबरदस्ती Lip Kiss, एक्ट्रेस रह गईं हैरान, देखें वीडियो
रेड कार्पेट पर फैन ने निकिता रावल को जबरदस्ती किया लिप किस, एक्ट्रेस रह गईं हैरान
'चौथी शादी कब करेंगे?' गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लेकर ट्रोल हुए आमिर खान, KBC 18 के प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
'चौथी शादी कब करेंगे?' KBC 18 के प्रोमो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया, संजय कपूर का बड़ा खुलासा
'सिर्फ तुम' के बाद किसी ने मुझे फिल्म के लिए साइन नहीं किया, संजय कपूर का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget