एक्सप्लोरर

बॉलीवुड में तैयार है नेक्स्ट जेनरेशन, अनन्या-जाह्नवी-सुहाना से भी आगे निकल सकते हैं ये स्टार किड

Bollywood Next Generation: बॉलीवुड में कई स्टार किड अपनी पहचान बना चुके हैं और कई अब अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आइए जानते हैं आने वाली जेनरेशन के बारे में.

Bollywood Next Generation: बॉलीवुड में पीढ़ी दर पीढ़ी एक्टिंग की दुनिया में आना कोई नई बात नहीं है. पुराने जमाने से लेकर आज तक हिंदी फिल्मों में स्टार के बेटे, बेटियां एक वक्त के बाद उसी शो बिजनेस में आ जाते हैं. कुछ कैमरे के सामने आते हैं तो कुछ कैमरे के पीछे रहकर, बिजनेस डील करके भी नाम कमाते हैं.

अगर बात सिर्फ पिछले 20-25 सालों की ही करें तो हम देख पाएंगे कि जो युवा पीढ़ी आई थी अब उनके बच्चे, उनके रिलेटिव्स फिल्मों में आ रहे हैं. इतने दिनों में ही दो जमाना बीत गया और अब नई पौध चकाचौंध की दुनिया के लिए तैयार है, किसी भी वक्त वो आपको पर्दे पर दिख सकते हैं. 

इन स्टार्स के बच्चों पर रहेगी नजर, सोशल मीडिया पर पहले ही हिट
आने वाले कुछ सालों में इन स्टार्स के बच्चे शो बिजनेस का रुख कर सकते हैं. बड़े पर्दे पर आने से पहले ही इन बच्चों की सोशल मीडिया पर धूम है. इन्हें पैपराजी फॉलो भी करते हैं. इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार पोस्ट होते हैं और अभी से इनकी अपनी एक फैन फालोइंग भी है. 

समारा सहानी- रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा सहानी की बेटी समारा भी अपने मामा और कपूर खानदान के बच्चों की तरह फैशनेबल हैं. एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में उनके फोटोज वायरल होती रहती हैं. उनकी मां यानी रिद्धिमा ने कुछ दिन पहले शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में कहा था कि समारा अनन्या पांडे को फॉलो करती हैं, उन्हें अपना आइकॉन मानती हैं.

अरहान खान

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान की भी स्कूलिंग और कॉलेज लाइफ पूरी हो चुकी है. अरहान अपनी मां के साथ शो मूविंग विद मलाइका में दिख चुके हैं. वो अपनी मां से किचन से लेकर पर्सनल लाइफ तक लेकर हर मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ चुके हैं. वो अपने पिता के साथ भी स्पॉट होते रहते हैं. 

बॉबी-सनी के बेटे

बॉबी देओल के दो बेटे हैं आर्यमन देओल और धर्म देओल. बॉबी देओल के हाल के दिनों में कई सारे फोटोज उनके बेटे ही क्लिक करते रहे हैं. खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा एक टॉक शो में किया था. बॉबी देओल का कहना है कि मैं चाहता हूं मेरे दोनों बेटे बॉलीवुड में आएं. अगले तीन-चार साल में वो फिल्मों में आएं. इससे पहले वो और ज्यादा ट्रेनिंग लें. उन्हें हिंदी बोलना सीखना होगा क्योंकि वो सारे अंग्रेजी ही बस बोलते हैं. 

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है. अब उनके छोटे बेटे राजवीर देओल ने भी 2023 में एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है. उन्होंने दोनों फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

निर्वान खान

सोहेल खान और सीमा के बेटे निर्वान और योहान खान भी अक्सर पब्लिक लाइफ में दिख जाते हैं. पार्टीज में निर्वान स्पॉट भी होते रहते हैं. उनके पिता के साथ दोनों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट होते रहती है.  

अलाविया जाफरी
 
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं. अमेजन प्राइम की द ट्राइब्स सीरीज में इन्होंने डेब्यू भी कर लिया है. अलाविया इसमें नजर आ रही हैं. वहीं, जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी फिल्मों में मलाल से डेब्यू कर चुके हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmatic (@dharmaticent)

निसा देवगन

काजोल-अजय देवगन की बेटी निसा देवगन अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टियों में देखी जाती रही हैं. कई मौकों पर वो अपनी मां और भाई युग के साथ भी दिखती हैं. मां काजोल कह चुकी हैं कि अभी निशा की पढ़ाई चल रही है और वो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रही हैं. 

अभी कौन हैं हिट?
अभी मौजूदा वक्त आलिया अपने बैच में सीनियर हो चुकी हैं. इसके बाद सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे जैसे स्टार इस जेनरेशन में नए हैं. इशान खट्टर भी इसी कड़ी में हैं. आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था. इंडस्ट्री में ये तीनों अब सीनियर हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: एडवांस बुकिंग में 'सिंघम अगेन' पर भारी पड़ रही 'भूल भुलैया 3', 10 गुना ज्यादा बिक गए टिकट, जानें- कलेक्शन

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget