एक्सप्लोरर

ओम पुरी के निधन से सदमे में बॉलीवुड, शाहरूख-बिग बी सहित बड़ी हस्तियों ने जताया शोक

मुंबई: हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार ओम पुरी के असामयिक निधन से बॉलीवुड सदमे में है. फिल्म जगत की हस्तियों ने उन्हें 'महान' और 'जुनूनी' कलाकार करार दिया है. उनका कहना है कि दिवंगत अभिनेता अपने बेहतरीन काम की बदौलत हमेशा याद किए जाएंगे. पद्मश्री से सम्मानित ओम पुरी का शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 66 साल के थे.

फिल्म-उद्योग के सितारों ने ओम पुरी के निधन पर ट्विटर के जरिये शोक जताया.

शाहरुख खान ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, '''भगवान का बागीचा सुंदर होना चाहिए, जिसके लिए वो हमेशा बेहतर फूल को ही चुनते हैं.' बर्लिन में साथ ब्रांडी शेयर करने के दौरान की हंसी और खुशी हमेशा याद की जाएगी. आप हमेशा याद किए जाएंगे ओम जी.''

अनुपम खेर ने लिखा, "उन्हें बिस्तर पर शांत लेटे देख इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि ओम पुरी अब नहीं रहे. दुखी और सहमे में हूं." ओम पुरी को पिछले चार दशक से भी अधिक समय से जानने वाले अनुपम ने कहा, "मैं उन्हें पिछले 43 सालों से जानता हूं. मेरे लिए वह हमेशा से महान अभिनेता रहे हैं. वह बहुत ही उदार और दयालु थे." बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करते ओम पुरी की याद करते हुए शोक व्यक्त किया है

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "एक युग का अंत. विरासत हमेशा रहेगी."

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, "प्रतिभाशाली ओम पुरी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. वह कई फिल्मों में मेरे सह-कलाकार रहे. परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना."

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, "आपको याद करेंगे सर. परिवार को सांत्वना. ओम जी के साथ 'मालामाल वीकली' और 'तेरे नाल लव हो गया' में काम का सौभाग्य मिला. मैं अब भी विश्वास नहीं कर पा रहा कि वह नहीं रहे."

दुखद खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि उनका एक हिस्सा अब नहीं रहा.

भट्ट ने कहा, "गुडबाय ओम. आज मेरा एक हिस्सा चला गया. मैं वो भावुक रातें कैसे भूल सकता हूं जो हमने सिनेमा और जिंदगी की बातों के साथ बिताईं."

फिल्मकार सुभाष घई ने कहा कि ओम पुरी की आम आदमी से असाधारण अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता बनने की यात्रा अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है. फिल्मकार हंसल मेहता ने उन्हें सबके बीच बेहतरीन, साधारण व्यक्ति और एक महान कलाकार करार दिया. गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखा, "कई अविस्मरणीय प्रस्तुति, जो हमें हमेशा याद रहेगी. क्या दिग्गज थे!" अभिनेता बोमन ईरानी ने ट्वीट किया, 'ओम पुरी का निधन. हमने बेहतरीन प्रतिभा को दिया. हम आपको याद करेंगे पुरी साहब." अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने कहा, "आपका मित्र, साथी, प्रशंसक होने पर गर्वान्वित हूं. कौन कहता है कि ओम पुरी नहीं रहे? वह अपने काम में हमेशा जिंदा रहेंगे." फिल्म निर्माता कबीर खान ने ट्विटर पर लिखा, "ओम जी. आप हमेशा याद रहेंगे. आप सेट पर प्रत्येक सुबह मुझे गले लगाते थे."  

'अर्ध सत्य', 'जाने भी दो यारो', 'सिटी ऑफ जॉय' और 'चाची 420' में ओम पुरी के काम को याद करते हुए साजिद खान ने उन्हें असाधारण और बहुमुखी प्रतिभा का कलाकार करार दिया.

ओम पुरी को पिता तुल्य करार देते हुए अभिनेता आदिल हुसैन ने कहा, "वह स्वतंत्र सिनेमा में यकीन करते थे. मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें."

कई फिल्मों में ओम पुरी के साथ काम चुकीं और उनकी मित्रों में शुमार अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, "ओम पुरी! आप बहुत जल्दी हम सभी को छोड़कर चले गए.. आपके साथ हंसी, मजाक, बहस हमेशा याद रहेगी.. आप याद आएंगे."

यह भी पढ़ें-

महेश भट्ट ने ओम पुरी के निधन पर कहा-  तुम्हारे साथ मेरी जिंदगी का भी एक हिस्सा चला गया

नहीं रहे मशहूर अभिनेता ओम पुरी, आज सुबह दिल कौ दौरा पड़ने से हुआ निधन

ओम पुरी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया

ओम पुरी के निधन पर कबीर खान- कुछ दिनों पहले तक ‘ट्यूबलाइट’ के सेट पर आप हंसा करते थे!

जानें- ओमपुरी के निधन पर करन जौहर से लेकर अनुपम खेर ने तक किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget