एक्सप्लोरर

Khans की ये बिग बजट फिल्में हुईं थी फ्लॉप, क्या हिट हो पाएगी सलमान खान की 'भारत'?

Khans Box Office Report: बात सलमान खान की करें या शाहरुख खान और आमिर खान की, इन सभी की बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती नजर आईं. यहां तक कि सैफ अली खान भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए.

Khans Box Office Report: बीते कुछ वक्त या यूं कहें कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो बॉलीवुड में खान्स का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जरा फीका पड़ता नजर आ रहा है. फिर चाहे हम बात सलमान खान की करें या शाहरुख खान और आमिर खान की, इन सभी की बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती नजर आईं. यहां तक कि सैफ अली खान भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए.

लेकिन अब लग रहा है कि सलमान खान की फिल्म 'भारत' इस ट्रेंड को तोड़ते हुए सफलता के नए रिकॉर्ड कायम करती नजर आएगी. हालांकि सलमान खान की पिछली रिलीज भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन 'भारत' को लेकर अभी तक फैंस के अच्छे रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं.

सलमान की पिछली फिल्मों का हाल

सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्मों की बात की जाए तो 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. साथ ही फिल्म का सोशल मीडिया पर खासा मजाक उड़ा था. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी. फिल्म ने पहले दिन  29.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं पहले वीकेंड में करीब 106.47 करोड़ कमाए थे. इससे पहले साल  2017 में सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. लेकिन साल 2017 में ही रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी.

अब सलमान खान को और उनके फैंस को 'भारत' से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म 'भारत' को पूरे देश में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है और वहीं, ओवरसीज में इस फिल्म को 1250 स्क्रीन्स मिली हैं.

Khans की ये बिग बजट फिल्में हुईं थी फ्लॉप, क्या हिट हो पाएगी सलमान खान की 'भारत'?

नहीं चला आमिर खान का जलवा 

आमिर खान की पिछली रिलीज 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को भी दर्शकों ने सिरे नकार दिया था. फिल्म ने पहले दिन इतनी बंपर कमाई की थी कि अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन इसके बाद फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई. फिल्म ने पहले दिन 50.75 करोड़ की कमाई की थी वहीं, पहले वीकेंड में 119 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन इसके बाद फिल्म अपनी कमाई बरकरार नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई.

Khans की ये बिग बजट फिल्में हुईं थी फ्लॉप, क्या हिट हो पाएगी सलमान खान की 'भारत'?

नहीं चल रहा शाहरुख खान का चार्म

सलमान और आमिर के साथ-साथ शाहरुख खान का चार्म भी अब बॉक्स ऑफिस चलता नजर नहीं आ रहा है. शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ही हाल हुआ. फिल्म बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बजट के बाद भी फ्लॉप हो गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की. पहले दिन 'जीरो' ने 20 करोड़ की कमाई की. वहीं, फिल्म ने पहले वीकेंड में 59.07 करोड़ रुपए ही कमाए थे.

छोटे नवाब भी नहीं कर पाए कमाल

तीनों खान्स के अलावा बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रहे. बीते साल यानी 2018 में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म बाजार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.07 करोड़ की ओपनिंग मिली. वहीं, पहले वीकेंड में फिल्म 11.93 करोड़ रुपए ही कमा पाई.

इससे पहले इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई 'कालाकांडी' का तो इससे भी बुरा हाल रहा था. फिल्म को सिर्फ 1.25 करोड़ की शुरुआत मिली थी. वहीं, पहले वीकेंड में 3.85 करोड़ ही कमा पाई थी फिल्म.

Khans की ये बिग बजट फिल्में हुईं थी फ्लॉप, क्या हिट हो पाएगी सलमान खान की 'भारत'?

सलमान की 'भारत' से हैं उम्मीद

अब सलमान खान की फिल्म भारत से सभी को काफी उम्मीदे हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिलेगी. वहीं, उम्मीद तो ये भी की जा रही है कि फिल्म इस फिल्म से 'सुल्तान' की ओपनिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. 'सुल्तान' ने 36.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget