एक्सप्लोरर

Pulwama Attack पर एकजुट दिखा बॉलीवुड, अमिताभ लेकर शाहरुख ने की निंदा

Pulwama Terror Attack : जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और शाहरुख खान आदि बॉलीवुड हस्तियों ने कड़ी निंदा की है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं.

बॉलीवुड सितारों ने इस हमले को 'बर्बर', 'दुखद' और 'मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध' बताया है. हमले की निंदा करते हुए बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट किए :

अमिताभ बच्चन : व्यथित..परेशान.

लता मंगेशकर : मैं जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करती हूं. मैं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना चाहूंगी. दुख की इस घड़ी में मैं इन जवानों के परिवारों के साथ हूं.

शाहरुख खान : हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. हमारे लिए जीवन बलिदान कर देन वाले जवानों की आत्मा को शांति मिले.

सलमान खान : मेरी संवेदना हमारे प्यारे देश के जवानों और उनके परिवारों के साथ है, जिन्होंने हमारे परिवारों की रक्षा के लिए शहीदों के तौर पर अपना जीवन बलिदान कर दिया..आप भारत के लिए खड़े हैं.

आमिर खान : पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की खबर से मैं दुखी हूं. यह बहुद दुखद है. शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना.

ऋतिक रोशन : पुलवामा हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. शहीद जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना.

राजकुमार राव : पुलवामा आतंकी हमला मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध है. मेरी संवेदनाएं उन जवानों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है. हमारे शहीदों की आत्मा को शांति मिले और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.

नील नितिन मुकेश : पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना.

साकिब सलीम : पुलवामा में हमारे सैनिकों पर हमले से हैरान और बेहद दुखी हूं. शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना. यह नफरत कब रुकेगी?

रणवीर सिंह : पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले से निराश..हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. दुखी. गुस्सा.

दिशा पटानी : हैरान! मैं हमारे सशस्त्र बलों को सलाम करती हूं और एकजुटता से खड़ी हूं. कायरता और आतंक के इस घृणित कार्य को माफ नहीं करते हुए इससे फौरन निपटा जाना चाहिए. किसी भी परिवार को अपने बेटों को इस तरह नहीं खोना चाहिए, किसी भी सैनिक को इस तरह शहीद नहीं होना चाहिए. परिवारों के प्रति गहरी संवेदना.

जूही चावला : हमारे बहादुर सैनिकों पर हुए बर्बर हमले को सुनकर गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं बहादुरों के परिवारों के साथ हैं.

गोल्डी बहल : कश्मीर में दुखद घटना का भयावह नजारा. कल कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए इन जवानों के प्रति गहरी संवेदना. आइए हम सभी उनके शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना करें.

कुणाल कपूर : लोगों से मेरी अपील है कि वे सीआरपीएफ के शहीदों के परिवारों के पुनर्वास के अभियान के लिए केटो (एक फंड जुटाने वाली संस्था) को समर्थन दें. भारत उन लोगों के लिए खड़ा हो, जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवा दी. जय हिन्द.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget