एक्सप्लोरर

युवराज सिंह के संन्यास पर बॉलीवुड ने एक स्वर में कहा- आप मैदान पर और मैदान के बाहर योद्धा हो

तीन अक्टूबर सन् 2000 को भारतीय टीम के लिए पहली बार खेलने वाले युवराज सिंह ने कुल 308 वनडे मैच खेले हैं. वनडे फॉर्मेट में युवराज ने 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 52 अर्द्धशतक और 14 शतक भी लगाए. वनडे फॉर्मेट में युवराज सिंह का सार्वधिक स्कोर 150 रनों का रहा है.

नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने बीते रोज़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया. अचनाक क्रिकेट को अलविदा कहने से उनके तमाम फैंस को बड़ा झटका लगा. युवराज के इस फैसले ने सिनेमाई सितारों को भी चौंका दिया. कई बड़े कलाकारों ने ट्विटर पर युवराज को आगे की ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने युवराज का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "शुक्रिया युवराज सिंह. देश का हर बच्चा आपको एक ऐसे फाइटर के तौर पर हमेशा याद रखेगा जिसने कभी हार नहीं मानी. मैदान पर और मैदान के बाहर भी."

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने 2011 का वर्ल्ड कप उठाए युवराज की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "बहुत सारी यादें, जीत, वर्ल्ड कप, न भुलाया जा सकने वाला एक ओवर में छह छक्के और भी बहुत कुछ. युवराज तुम सभी भारतीय के लिए एक प्रेरणास्रोत हो. भारतो को हमेशा गर्व महसूस करवाया. आगे की जिंदगी में और भी कामयाबी मिले, इसके लिए दुआ करता हूं. तुम हमेशा याद रहोगे. इन सभी चीज़ों के लिए शुक्रिया."

 

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी युवराज के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "युवराज सिंह तुम सभी के लिए रोल मॉडल और प्रेरणास्रोत रहोगे. हमेशा. शानदार करियर के लिए मुबारकबाद. और आगे की ज़िंदगी के लिए ऑल द बेस्ट."

 

इन सबके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी युवराज को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, "आपकी बीमारी ने आपकी ताकत को परिभाषित नहीं किया, बल्कि आपके साहस ने किया. आप मैदान पर और मैदान से बाहर भी हमेशा एक विजेता रहे हैं."

 

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा, "एक परफेक्ट रोल मॉडल बनने के लिए शुक्रिया युवराज सिंह. मैदान पर और मैदान से बाहर एक सच्चा योद्धा. आगे की ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं."

 

आपको बता दें कि सोमवार को युवराज सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपने संन्यास का एलान कर दिया था. जिसके बाद से हर क्षेत्र के लोग उन्हें आगे की ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ऐसा रहा है युवराज सिंह करियर... आपको बता दें कि 3 अक्टूबर सन् 2000 को भारतीय टीम के लिए पहली बार खेलने वाले युवराज सिंह ने कुल 308 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं. वनडे फॉर्मेट में युवराज सिंह ने 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 52 अर्द्धशतक और 14 शतक भी लगाए. वनडे फॉर्मेट में युवराज सिंह का सार्वधिक स्कोर 150 रनों का है. वनडे के अलावा युवी ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट भी खेले हैं. टेस्ट में युवराज सिंह ने 33.92 की औसत से 1900 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन शतक और 11 अर्द्धशतक भी जड़े. वहीं टी-20 क्रिकेट में युवराज भारतीय टीम के लिए 58 बार मैदान पर उतरे. टी-20 में युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आठ बार 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेली. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. युवराज सिंह ने साल 2007 टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंद में पचासा जड़ने का कारनामा किया था. इस मैच में उन्होंने छह गेंदों पर छह छक्के भी जड़े थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
'क्या बकवास कर रही है?', तारा सुतारिया पर तंज कसने पर ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर
'क्या बकवास कर रही है?', तारा सुतारिया पर तंज कसने पर ट्रोल हुईं जान्हवी कपूर
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget