एक्सप्लोरर

कारगिल विजय दिवस पर अक्षय से लेकर सनी तक इन बॉलीवुड सेलेब्स ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर पूरे देश के साथ बॉलीवुड ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस लिस्ट में अक्षय कुमार, सनी देओल, संजय दत्त, विक्की कौशल जैसे कलाकार शामिल हैं.

अक्षय कुमार, सनी देओल, संजय दत्त, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे कई बॉलीवुड हस्तियों ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर गुरुवार को भारतीय जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कारगिल विजय दिवस, ऑपरेशन विजय की सफलता को चिन्हित करती है.

26 जुलाई, 1999 को भारत ने सफलतापूर्वक उन उच्च चौकियों की कमान संभाली जिसे पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था. बॉलीवुड हस्तियों ने इस दिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गर्व को साझा किया.

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन न्यौछावर करने वाले सैनिकों को भारत सलाम करता है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश एवं देशवासियों की रक्षा के लिये जंग में आपके बलिदान को हम आपको सलाम करते हैं....’’ लता मंगेशकर ने लिखा, ‘‘आज करगिल विजय दिवस है. मैं हमारे वीर जवानों को कोटि कोटि नमन करती हूं और वीरगति को प्राप्त हुए उन सभी भारत माता के समूतों को आदरांजलि अर्पण करती हूं.’’

अक्षय कुमार ने लिखा : "वैसे तो मैं ज्यादा किताबें नहीं पढ़ता, लेकिन चूंकि आज के दिन कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने पर हम हमारे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, ऐसे में मैंने शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 2' चुनी है. हम अपने जवानों को नहीं भूल सकते हैं जिनकी हिम्मत और बहादुरी हमें दिन-प्रतिदिन चैन से रहने देती है."

संजय दत्त : "मैं हमारे वीर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने हमारे देश की प्रभुता के लिए कारगिल युद्ध में वीरतापूर्वक लड़ाई की. आपके बलिदानों को हमेशा याद किया जाएगा. जय हिंद. कारगिल विजय दिवस."

अनुष्का शर्मा ने युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए लिखा : "हमारे सशस्त्र बलों में सभी नायकों को सलामी, श्रद्धांजलि, सम्मान और आभार, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों का त्याग दिया. कारगिल विजय दिवस."

विक्की कौशल : "राष्ट्र के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वास्तविक नायकों के साहस और बलिदान को याद कर रहा हूं. सलाम. जय हिंद. कारगिल विजय दिवस."

मधुर भंडारकर : इस दिन हम भारतीय सेना के पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का जश्न मनाते हैं क्योंकि हम कारगिल दिवस मनाते हैं. कारगिल युद्ध के वीर जवानों के प्रति हमेशा ऋणी रहूंगा.

सनी देओल : "बहादुरों के जीत को याद कर रहा हूं जिन्होंने राष्ट्र के लिए लड़ाई की. जय हिंद!"

फरहान अख्तर : "इस कारगिल दिवस के मौके पर प्रेम, श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ सभी वीर जवानों को याद कर रहा हूं. जय हिंद."

अर्जुन कपूर : "शहीदों के पराक्रम और उन्होंने हमारे लिए जो बलिदान दिया, उसका शुक्रिया अदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है. जय हिंद. कारगिल विजय दिवस."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कजरा रे' गाने वाली सिंगर अलीशा चिनॉय लौटीं मुंबई, तस्वीर शेयर कर लिखा- घर जैसी कोई जगह नहीं
सालों बाद मुंबई लौटीं अलीशा चिनॉय, तस्वीर शेयर कर लिखा- घर जैसी कोई जगह नहीं
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
Peddi: अक्षय कुमार और अजय देवगन कभी नहीं कर पाए ये कारनामा, जो राम चरण ने दूसरी बार कर दिखाया
अक्षय और अजय कभी नहीं कर पाए ये कारनामा, जो राम चरण ने दूसरी बार कर दिखाया
Box Office Collection Live: 'पेद्दी' ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' भी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
Box Office LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' भी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget