एक्सप्लोरर

IAF पायलट के लिए आगे आया बॉलीवुड, जल्द सुरक्षित देश वापस लाने की लगाई गुहार

बॉलीवुड हस्तियों ने बुधवार को शांति का आह्वान किया और भारतीय वायुसेना के पायलट की सकुशल वापसी की कामना की. पायलय पाकिस्तान की हिरासत में है. पाकिस्तान का दावा है कि विंग कमांडर वर्तमान अभिनंदन उसकी हिरासत में है.

बॉलीवुड हस्तियों ने बुधवार को शांति का आह्वान किया और भारतीय वायुसेना के पायलट की सकुशल वापसी की कामना की. पायलय पाकिस्तान की हिरासत में है. पाकिस्तान का दावा है कि विंग कमांडर वर्तमान अभिनंदन उसकी हिरासत में है. सेना पृष्ठभूमि से आने वाली अभिनेत्री निमरत कौर ने कहा, "विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार और प्रियजनों को मजबूती और ताकत मिले. इस कठिन घड़ी में राष्ट्र की प्रार्थना और आत्मा उनके साथ है. आशा करती हूं कि प्रतिष्ठित अधिकारी शीघ्र ही भारत की धरती पर वापस आएंगे." भारतीय वायुसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी व पूर्व विश्वसुंदरी सुष्मिता सेन ने कहा, "हम सभी विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं." फिल्मकार निखिल आडवाणी ने ट्वीट किया, "वे सभी लोग, जिन्होंने कल निडरता के साथ जयकारे लगाए थे, मैं आपसे अगली पंक्ति पढ़ने के लिए कहता हूं. वह अभी भी नहीं लौटे हैं." कर्नल वी.के. जेटली की बेटी और अभिनेत्री सेलिना जेटली ने कहा कि भारत की मंगलवार की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी और किसी भी नागरिक को चोट नहीं आई थी और किसी भी सैन्यकर्मी को निशाना नहीं बनाया गया था. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने जो किया, वह युद्ध का कार्य किया. उन्होंने सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया, जबकि कोई भी युद्ध नहीं चाहता. पाकिस्तान ने तनाव को बढ़ा दिया है. विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना." अभिनेत्री तापसी पन्नू ने वर्तमान के बारे में लिखी खबर को री-ट्वीट किया और कहा कि मंगलवार को पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद इस जश्न में उन्हें इस बात का डर लग रहा था. कुछ हस्तियों ने मीडिया और सोशल मीडिया समुदाय को और अधिक जिम्मेदार होने और नफरत को फैलाने से रोकने का आग्रह किया. स्वरा ने कहा, "हम अपने सैनिकों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए आशा और प्रार्थना करते हैं. कृपया झूठे व पुराने वीडियो प्रसारित करना और तनाव व अफवाहें फैलाना बंद करें. हालात तनावपूर्ण और अस्थिर हैं. कृपया जिम्मेदार बनें." रंगनाथन माधवन ने कहा, "यह आतंक के खिलाफ युद्ध है न कि दो देशों के बीच. प्रिय मीडिया, आप वास्तव में इसे बढ़ने से रोक सकते हैं.. कृपया जिम्मेदार बनें और शांति की दिशा में काम करें." शेखर कपूर ने कहा, "यह वाकई महत्वपूर्ण है, युद्ध संबंधी बयानबाजी की लपटें न भड़काएं. यह कोई खेल नहीं है. गोलियां या बम आप नहीं झेल रहे हैं. आप वह परिवार भी नहीं हैं, जो अपने पतियों, भाइयों या पिताओं की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. और न ही आप डर के साए में सीमावर्ती इलाकों में रहते हैं. हत्थेदार कुर्सी पर बैठकर डींगे मारना आसान है." विशाल डडलानी ने कहा, "भारतीय हो या पाकिस्तानी, अगर आपके पास दिमाग है और अपने सैनिकों के लिए किसी तरह का प्यार या सम्मान है तो जोर से बोलिए. हम युद्ध नहीं चाहते हैं. हम शांति चाहते हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget