एक्सप्लोरर

जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आए बॉलिवुड सेलिब्रिटीज, सोशल मीडिया पर कही ये बात

बीते कुछ दिनों से जामिया विश्वविद्यालय के छात्र नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं. वहीं देश के कई हिस्सों में भी लगातार नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जारी है. अब बॉलिवुड सेलिब्रिटीज भी इन छात्रों के समर्थन में आ गए हैं.

'नागरिकता संशोधन कानून' के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली में जामिया विश्वविद्यालय के छात्र लगातार चार दिनों से इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. शनिवार देर शाम इन छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस को छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा. जिस दौरान कई छात्र और पुलिस कर्मी घायल हुए. छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर हुए पुलिस कार्रवाई का कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने विरोध करते हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है.

जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और स्टाफ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना किसी अनुमति के यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश किया. जिसके बाद लाइब्रेरी में बैठे छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए. जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. जिस पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके कहा, " दिल्ली के जामिया से हिंसा की शॉकिंग खबर आ रही है. वहां छात्रों पर टियर गैस के गोले छोड़े गए हैं. आखिर छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? हॉस्टल में टियर गैस का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? दिल्ली पुलिस ये सब क्यों कर रही है ?" स्वरा भास्कर ने दिल्ली पुलिस के इस काम को शर्मनाक और हैरान करने वाला बताया है.

ये भी पढ़ें: जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आए बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब, कहा- लड़ाई जारी रखना

फिल्म 'आर्टिकल 15' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी कई ट्वीट करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. डायरेक्टर अनुभव सिन्हा का कहना है कि दुनिया भर के इतिहास को देख लें जब किसी के पास कोई रास्ता नहीं रहता, तो छात्र उसका विराध करते हैं.

'जॉली एलएलबी 2' में काम कर चुकी अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने भी बॉलिवुड स्टार्स से जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों की आवाज उठाने की अपील की है. सयानी गुप्ता पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए उन सभी स्टार्स से अपील की है. सयानी गुप्ता कहती हैं कि जामिया और एएमयू के स्टूडेंट्स की तरफ से मोदी को मेसेज करें और पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताए.

ये भी पढ़ें: नागरिकता कानून को लेकर ट्रोलर ने साधा निशाना तो फरहान अख्तर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन भी जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों का समर्थन किया है. कोंकणा सेन ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस की निंदा की है. कोंकणा ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए. हम छात्रों के साथ हैं.'

वहीं 'छपाक' से डेब्यू कर रहे विक्रांत मैसी ने स्टूडेंट्स पर पुलिस का कार्रवाई विरोध किया है.

ये भी पढ़ें: जामिया विश्वविद्यालय में हो रहे विरोध के समर्थन में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन, किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget