एक्सप्लोरर

करियर के पीक पर Rambha ने आखिर क्यों छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री, सुसाइड करने की भी उड़ी थी अफवाह

Rambha Unknow Facts: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं रंभा के चाहने वाले आज भी उनका खूबसूरत चेहरा और अभिनय भुला नहीं पाए होंगे. एक्ट्रेस ने बेशक इंडस्ट्री छोड़ दी लेकिन चर्चा में वो बनी रहती हैं.

Rambha Bollywood Career: 90 के दशक की एक्ट्रेस रंभा (Rambha) जिसकी खूबसूरती के थे लाखों लोग कायल. सलमान खान (Salman Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), गोविंदा (Govinda) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ रंभा ने स्क्रीन शेयर किया था. दक्षिण से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में रंभा की भारी मांग थी. उनकी कई फिल्में सुपरहिट भी साबित हुईं. लेकिन ऐसा क्या हुआ जो करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री ही छोड़ थी, इतना ही नहीं उनके आत्महत्या करने की भी अफवाह उड़ी थी. आखिर कहां हैं रंभा और क्यों छोड़ा था उन्होंने अपना फिल्मी करियर, इस खबर में चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी ये सभी बातें. 

रंभा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की थी. उनकी पहली फिल्म ‘उल्लाताई अल्लिता’ थी, जिसमें वो साउथ एक्टर कार्तिक के साथ नजर आई थीं. फिल्म बेशक फ्लॉप रही लेकिन लोगों का ध्यान मूवी की सुंदर एक्ट्रेस रंभा ने खींचा था. रंभा ने तेलुगु, तमिल, भोजपुरी, बंगाली और हिंदी समेत कई भाषाओ की फिल्मों में काम किया. बॉलीवुड में सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही. उन्होंने ‘जुड़वा’ और ‘बंधन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं.

करियर के पीक पर क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?

रंभा उनमें से एक हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. एक्ट्रेस ने न कभी अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और ना कभी इसको लेकर सुर्खियां बटोरीं. अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर साल 2010 में कनाडा के श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से शादी की थी. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और पर्सनल लाइफ में बिजी हो गईं. एक्ट्रेस दो बेटियों और एक बेटे की मां हैं और अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं. शादी के दो साल बाद रंभा के तलाक की खबर भी सामने आई थी लेकिन फिर पति के साथ सुलह कर वो एक अच्छी लाइफ जीने लगीं. 

रंभा ने की थी आत्महत्या?

वहीं 2008 में जब मीडिया में रंभा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाने की बात सामने आई थी. तो लोगों को लगा कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है. हालांकि, बाद में खुद एक्ट्रेस ने इस खबर को अफवाह करार दिया था और सफाई दी थी कि मेरे घर में लक्ष्मी पूजा थी और मैंने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा था, जिसके चलते ऐसा हुआ. 

बता दें, 2011 में आई मल्यालम फिल्म 'फिल्मस्टार' रंभा के करियर की आखिरी फिल्म रही. हालांकि छोटे पर्दे पर भी वो कई टीवी शोज में बतौर जज नजर आईं लेकिन यहां से वो कुछ खास चर्चा बटोर नहीं पाईं.  

ये भी पढ़ें:

Halloween Photoshoot: पत्नी कैटरीना कैफ के लिए डायरेक्टर बने विक्की कौशल, फैंस बोले- बेस्ट हसबैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget