एक्सप्लोरर

सलमान खान‌ ने लिया कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज, लीलावती हॉस्पिटल में लगा टीका

सलमान खान उन बॉलीवुड अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए हैं जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन का डोज लिया है. सलमान खान के माता-पिता पहले ही वैक्सीन लगवा चुके हैं.

मुम्बई: एक तरफ जहां कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार होने वाले बॉलीवुड हस्तियों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. अब कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने वाले बॉलीवुड सितारों की संख्या में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है. कोरोना की वैक्सीन लेने वालों में ताजा नाम है सलमान खान का.

आज ही जहां सुपरस्टार आमिर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होकर होम क्वारंटीन होने की खबर आई है. वहीं एक और सुपरस्टार सलमान खान ने आज मुम्बई के लीलावती अस्पताल में जाकर कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला डोज लिया.

सलमान खान साधारण सी एक टी-शर्ट और जींस पहनकर कुछ ही देर पहले वैक्सीन का डोज लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल के परिसर में सलमान खान के साथ मशहूर डॉक्टर जलील पारकर भी दिखाई दिये.

एबीपी न्यूज़ ने जब लीलावती अस्पताल से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र को इस सिलसिले में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हां, अभी थोड़ी देर पहले ही सलमान ने कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लिया है."

मुम्बई के इसी लीलावती अस्पताल में ही इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान, दोनों मांओं - सलमा खान और हेलन, वहीदा रहमान और राजू हीरानी जैसी हस्तियों ने भी कोरोना वायरस का टीका लगवाया था.

बता दें कि एक दिन पहले ही 61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने भी कोरोना का टीका लगवाया था और खुद ही एक तस्वीर के साथ इस खबर को सोशल मीडिया पर साझा किया था. सैफ अली खान ने भी कुछ ही दिन पहले कोरोना का टीका लगवाया था.

इन सितारों के अलावा हाल-फिलहाल कमल हासन, राकेश रोशन, जीतेंद्र, आशा पारेख जैसी कई और हस्तियां भी विभिन्न अस्पतालों में जाकर कोरोना का टीका लगा लगवा चुकीं हैं.

पीएम मोदी की आमद के लिए सजकर तैयार हो रही ओरकांडी की मतुआ ठाकुरबाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget