एक्सप्लोरर

फोटो देख कर अगर इस मशहूर हीरो को पहचान पाए हों तो इसकी कहानी भी जान लीजिए

90 के दशक में कमल सदाना नाम का एक हीरो बड़े पर्दे पर आया और दर्शकों के दिल में धीरे-धीरे अपनी जगह बना ली लेकिन ये सितारा जल्द ही बड़े पर्दे से दूर हो गया और आज इसी सितारे का जन्मदिन है.

नई दिल्ली: 90 के दशक में कमल सदाना नाम का एक हीरो बड़े पर्दे पर आया और दर्शकों के दिल में धीरे-धीरे अपनी जगह बना ली लेकिन ये सितारा जल्द ही बड़े पर्दे से दूर हो गया और आज इसी सितारे का जन्मदिन है. इस मौके पर हम आपको बताते हैं कमल सदाना के बारे में कुछ खास बातें.

1992 में कमल की पहली फिल्म आई थी जिसका नाम था बेखुदी. इस फिल्म में काजोल उनकी हीरोइन थीं. पहले कमल वाले रोल के लिए सैफ अली खान को चुना गया था लेकिन डारेक्टर राहुल रवैल ने बाद में हीरो बदल दिया था.

इसके बाद 1993 में आई रंग जिसमें दिव्या भारती उनके साथ थी. ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी. लेकिन 1994 में आई फौज और बाली उमर को सलाम फ्लॉप हो गईं. 1995 में भी उनकी तीन फिल्म आई थीं लेकिन टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं.

मशहूर सिंगर बादशाह ने माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया? जान लीजिए

1996 में दो फिल्में आईं, 97, 98, 99 और 2000 में उनकी एक-एक फिल्म आई लेकिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरती रही. 2005 में उन्होंने वापसी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. 2007 में भी उन्होंने कमबैक का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

इस बीच उन्होंने प्रोड्यूसर और डारेक्टर बनने का फैसला कर लिया था. 1990 में आई फिल्म सीआईडी और 2007 में आई विक्टोरिया नंबर 203 में वे प्रोड्यूसर थे. जबकि 2005 में आई कर्कश और 2014 में आई रोर में उन्होंने निर्देशक की जिम्मेदारी संभाली.

ट्विटर पर शाहरुख के फॉलोअर हुए 3.9 करोड़, फैन्स के लिए किया ये खास ट्वीट

काजोल ने मारे थे थप्पड़

कमल ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू दिया था जिसमें कई बातें बताई थीं. उन्होंने बताया था कि एक सीन में काजोल को उन्हें थप्पड़ मारना था लेकिन डारेक्टर ने 10 रिटेक किए थे और थप्पड़ खा-खाकर उनका चेहरा लाल हो गया था.

20वें जन्मदिन पर हुआ था दर्दनाक हादसा

कमल सदाना के पिता ब्रज सदाना एक डारेक्टर थे. कमल की मां का नाम सईदा था. मां-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और फिर जिस दिन कमल 20 के पूरे हुए थे उस दिन शराब के नशे में ब्रज सदाना ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी थी. इसके बाद उन्होंने खुद को भी शूट कर लिया था.

एक्टिंग से दूर बिता रहे हैं जीवन

इन दिनों कमल सदाना एक्टिंग से दूर हैं और अपनी बीवी बच्चों के साथ जीवन गुजार रहे हैं हालांकि वो बॉलीवुड से दूर नहीं हैं. 2014 में रोर के बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं बनाई है लेकिन हो सकता है जल्द ही वो कोई नई फिल्म लेकर सामने आएं. उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट लीसा जॉन से शादी की थी. उनके दो बच्चे अंगद और लीया हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता
मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget