एक्सप्लोरर

बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर ने आर्थिक तंगी की वजह से सब्जी बेचने से किया इनकार, बताई वायरल वीडियो की हकीकत

एबीपी ने जब इस खबर की पुष्टि करने के लिए जावेद हैदर से संपर्क किया, तो उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने से इनकार करते हुए इस वीडियो की हकीकत बताई.

मुंबई: इन दिनों 1970 में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म 'जोकर' के मशहूर गाने 'दुनिया में जीना है तो काम कर प्यारे...' पर एक बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर का सब्जी बेचने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते एक्टिंग से जुड़ा कोई काम नहीं मिलने से परेशान जावेद हैदर सब्जियां बेचने लगे हैं.

एबीपी ने जब इस खबर की पुष्टि करने के लिए जावेद हैदर से संपर्क किया, तो उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने से इनकार करते हुए इस वीडियो की हकीकत बताई. उन्होंने कहा, "मैंने यह वीडियो अपनी पत्नी शमा के कहने पर बनाया था और खुद उन्होंने यह वीडियो भी शूट किया था. दरअसल लॉकडाउन के दौरान मैं भी काफी बोर हो रहा था और मैं भी चाह रहा था कि मुश्किल भरे इस दौरान में मैं कोई ऐसा वीडियो बनाउं, जिससे परेशानी से जूझ रहे लोगों को कुछ करने की प्रेरणा मिले. ऐसे में पत्नी के कहने पर मैंने मुंबई में अपने घर के पास बाजार में जाकर सब्जी बेचने वाला यह वीडियो बनाया था और उसे अपनी 12 साल‌ की बेटी के टिकटॉक हैंडल पर शेयर किया था."

जावेद हैदर ने कहा, "मैं एक कलाकर हूं और एक कलाकार होने के नाते मैं भी इन दिनों घर में बैठा हुआ था और मेरे पास करने को कोई खास काम था नहीं. लोगों की परेशानियों को देखते हुए मैंने कुछ नया कर लोगों को हिम्मत देने के बारे में सोचा. मेरा यह वीडियो उसी का नतीजा है. गौर करने वाली बात है इससे पहले भी मैंने सब्जी के ठेले पर खड़े होकर एक वीडियो बनाया था, जो लोकप्रिय हुआ था. उसी से प्रेरणा लेते हुए और मेरी पत्नी के कहने पर मैंने राज कपूर के गाने पर सब्जी के ठेले पर एक और वीडियो बनाया."

एक बाल कलाकार के तौर पर धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, रजनीकांत, सन्नी देओल जैसे दर्जनों सितारों के बचपन की भूमिका निभा चुके जावेद हैदर ने आगे कहा, "हाल ही में अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने मेरे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था कि लॉकडाउन के चलते काम नहीं होने की वजह से मैं सब्जी बेचने पर मजबूर हो गया हूं. ऐसे में मैंने अपने जवाब में लिखा था कि मैं एक्टर के तौर पर इस तरह से मजबूर नहीं हूं कि मेरी सब्जी बेचने की नौबत आई हो. मगर किसी ने मेरे लिखे कमेंट पर ध्यान नहीं दिया और देखते ही देखते मेरा यह वीडियो वायरल हो गया."

उल्लेखनीय है एक व्यस्क कलाकार के तौर पर जावेद हैदर ने 'गुलाम', राम जाने', 'चांदनी बार', राम जाने, 'चंद्रमुखी, 'अल्लाह के बंदे', 'हिस्स', 'फूंक', 'अनकही', 'दिल तो बच्चा है जी', 'जन्नत', 'गली गली में चोर है', 'लम्हा', 'वेलकम बैक', 'दबंग 3' जैसी दर्जनों फिल्मों में भी काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल
'धुरंधर' में हर चीज को असली दिखाने के लिए आदित्य धर ने पानी की तरह बहा दिए थें करोड़ों, आर माधवन का खुलासा
'धुरंधर' की डिटेलिंग में आदित्य धर ने खर्च कर दिए थे करोड़ों, आर माधवन का खुलासा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget