एक्सप्लोरर

अलविदा इरफान: बेमिसाल अदाकारी से फिल्मी दुनिया को ‘मकबूल’ कर गए इरफान खान, मुंबई में किए गए सुपुर्द-ए-खाक

इरफान खान को मुंबई के वर्सोवा में मौजूद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस मौके पर चुनिंदा लोग ही उनके आखिरी सफर में उनके साथ रह सके.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के लाजवाब अभिनेताओं की फेहरिस्त में सबसे आगे खड़े नज़र आने वाले इरफान खान नहीं रहे. उन्होंने 54 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे आखिरी सांस ली और इस तरह हिंदु्स्तानी सिनेमा ने अपना एक नायाब सितारा खो दिया. इरफान ऐसे दौर में सभी को छोड़ कर गए, जब उनके लाखों चाहने वाले, यहां तक कि उनका परिवार भी उन्हें वो विदाई ना दे सका, जिसके वो हकदार थे.

इरफान खान को मुंबई के वर्सोवा में मौजूद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस मौके पर चुनिंदा लोग ही उनके आखिरी सफर में उनके साथ रह सके. इरफान के सालों पुराने दोस्त तिग्मांशु धूलिया ने उनके जनाज़े को कंधा दिया. मुंबई में इरफान का घर है. उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे हैं.

कोरोना के कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन है. यही वजह थी कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि अस्पताल से ही उनके आखिरी सफर की शुरूआत हो और हुआ भी ऐसा ही. ऐसे में दफ्न करते वक्त कब्रिस्तान में उनके दोनों बेटे बाबिल और अयान मौजूद रहे.

करीब 32 साल के फिल्मी करियर में इरफान ने कई फिल्मों को अपने अभिनय से यादगार बनाया. मीरा नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में जब उन्होंने काम किया, तब उनकी उम्र करीब 21 साल रही होगी. दुबले पतले से नौजवान इरफान ने पहली फिल्म में बहुत छोटा किरदार निभाया था, मगर किसे मालूम था कि ये लड़का एक दिन हिंदी सिनेमा समेत कई देशों की फिल्मों अपने अभिनय का जादू बिखेरेगा. इरफान ने 'सलाम बॉम्बे' से फिल्मी सफर का आगाज़ किया था और साल 2020 में 13 मार्च को उनके निधन से 46 दिन पहले उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' बड़े परदे पर आई.

अलविदा इरफान: बेमिसाल अदाकारी से फिल्मी दुनिया को ‘मकबूल’ कर गए इरफान खान, मुंबई में किए गए सुपुर्द-ए-खाक

इरफान और उनके चाहने वालों की बेबसी इरफान खान दो साल से ज्यादा वक्त से अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे. लंदन से आने के बाद भी वो कोकिलाबेन अस्पताल में वक्त वक्त पर अपनी जांच के लिए जाया करते थे. इसे किस्मत का लिखा कहें या इरफान की बेबसी कि चंद रोज़ पहले ही 95 साल की उम्र में उनकी मां सईदा बेगम चल बसीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इरफान आखिरी मरतबा उनके पास बैठकर उन्हें देख तक न सके. उनके पास जा न सके. उनकी मय्यत को कांधा न दे सके. हालांकि कहा गया कि इरफान ने मां को आखिरी विदाई वीडियो कॉल के ज़रिए दी.

कुछ ऐसी ही हालत इस वक्त इरफान के करीबियों और उनके हज़ारों लाखों चाहने वालों की है. मौत की खबर सुनकर भी कोई उनके जनाज़े में शामिल न हो सका. लोग सुपुर्द-ए-खाक करते वक्त इरफान की कब्र में मिट्टी डालना चाहते होंगे, लेकिन ये मुमकिन नहीं, ये ऐसा मलाल है, जो ताउम्र उनके करीबियों के दिलों में रहेगा.

अलविदा इरफान: बेमिसाल अदाकारी से फिल्मी दुनिया को ‘मकबूल’ कर गए इरफान खान, मुंबई में किए गए सुपुर्द-ए-खाक

किस बीमारी से पीड़ीत थे? इरफान खान 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी से जूझ रहे थे. ये बीमारी बेहद दुर्लभ है और दुनिया में बेहद कम लोगों को ही होती है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये बीमारी क्यों होती है, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है. इरफान ने 5 मार्च 2018 को इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने सभी चाहने वालों को बताया था कि वो एक गंभीर बीमारी से पीड़ीत हैं और इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं. बाद में बीमारी को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों को विराम देने के लिए उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया और जानकारी दी थी कि वो 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी से जूझ रहे हैं.

इरफान खान की मौत की जानकारी देते हुए परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है. जारी बयान में कहा गया, '' 'मुझे भरोसा है, मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है'. इरफान खान अक्सर इन शब्दों का प्रयोग किया करते थे. साल 2018 में कैंसर से लड़ते समय भी इरफान ने अपने नोट में ये बात कही थी. इरफान खान बेहद कम शब्दों में अपनी बात कहा करते थे और बात करने के लिए आंखों का ज्यादा इस्तेमाल करते थे.''

इन फिल्मों में किया कमाल यूं तो इरफान जिस फिल्म में भी दिखे, उनके अभिनय से बड़ा परदा गुलज़ार हो गया. लेकिन अगर उनकी चुनिंदा कुछ यादगार फिल्मों पर नज़र डालें तो उनमें पान सिंह तोमर, द लंच बॉक्स, हिंदी मीडियम, पीकू, हासिल, हैदर, लाइफ ऑफ पाई, कारवां, मकबूल, स्लमडॉग मिलिनियर और मदारी हैं. इन फिल्मों में इरफान की अदाकारी हर किसी को पसंद आई. वो लोगों को जिस आसानी से रुला दिया करते थे, उतनी आसानी से उन्हें हंसाने की कला भी आती थी. स्क्रीन पर उनकी एंट्री देखनी हो तो विशाल भारद्वाज की हैदर देखी जा सकती है. इसमें उन्होंने रूहदार का किरदार अदा किया था. उनके आने भर से ही फिल्म का वज़न चार गुना बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: 

Irrfan Khan के निधन पर शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया तेरी आंखों को भी क्या-क्या ना कहे है   

इरफान खान के निधन से परेशान आमिर खान बोले- अपने काम से हमारे जीवन में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box office Collection: 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' और 'राजा शिवाजी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' और 'राजा शिवाजी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
Tun Tun Birth Anniversary: बेहद दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं एक्ट्रेस
दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं
बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
Nafisa Ali Next Film: 8 साल से कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, फिर भी की शूटिंग, जल्द आने वाली है फिल्म
8 साल से कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली, फिर भी की शूटिंग, जल्द आने वाली है फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget