एक्सप्लोरर

गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से हुए घायल, घुटने के नीचे लगी गोली, ऑपरेशन के बाद कहा- खतरे से बाहर हूं

Govinda: बॉलीवुड गोविंदा जख्मी हो गए हैं. अपनी ही बंदूक से गोविंदा के पैर में गोली लग गई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Govinda Shot By Gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज अपनी रिवॉल्वर से जख्मी हो गए और उनके पैर में गोली लग गई. ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की है जब गोविंदा कहीं जाने के लिए निकल रहे थे. घर से निकलने से पहले गोविंदा रिवॉल्वर को आलमारी में रख रहे थे और वो हाथ से छूटकर गिर गई और गलती से मिसफायर हो गया. इसके तुरंत बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जब गोविंदा को गोली लगी उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं. गोली लगने के बाद एक्टर ने सबसे पहले अपने भाई कीर्ति कुमार को फोन किया. भाई आनन-फानन में उनके घर पहुंचे और तीन-चार लोगों ने मिलकर गोविंदा को हॉस्पिटल में एडमिट कराया. 

कीर्ति कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा, 'ऑपरेशन के बाद गोविंदा अब ठीक हैं, अभी कुछ परिवारवाले अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टर उनका पूरी तरह से ख़्याल रख रहे हैं, चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि शुक्र है कि घटना इतनी गंभीर नहीं थी और उन्हें ज्यादा कुछ हुआ नहीं.

फैमिली मेंबर्स के बयान दर्ज करेगी पुलिस

पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया था. फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है. मामले की जांच की जा रही है. घर के सदस्यों के बयान पुलिस दर्ज करेगी.

गोविंदा को कब और कैसे लगी गोली

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है. वो कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे. वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे. इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया. उनके घुटने के नीचे गोली लगी है. कोई घबराने की बात नहीं है.

बेटी ने टीना आहूजा ने बताया- कैसी है पापा हालत

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने एबीपी न्यूज़ से फ़ोन पर कहा, 'मैं इस वक्त पापा के पास आईसीयू में ही मौजूद हूं. अभी मैं ज्यादा बात नहीं कर सकती. मगर मैं बता दूं कि पापा की सेहत पहले से काफ़ी बेहतर है. गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफ़ल रहा है.'

टीना ने ये भी बताया, 'सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किये हैं, रिपोर्ट्स भी सकारात्मक हैं. पापा कम से कम 24 घंटे तक आईसीयू में रहेंगे. 24 घंटे के बाद डॉक्टर तय करेंगे कि आगे पापा को आईसीयू में रखना है या नहीं. डॉक्टर पापा को कंटीन्यूयसली मॉनिटर कर रहे हैं, घबराने की बात नहीं है, शुक्रिया.'

 

पत्नी नहीं हैं मुंबई में

रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय मुंबई में नहीं है. जैसे ही उन्हें गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला है तो वो मुंबई के लिए रवाना हो गई. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं. इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते हैं. टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं. जहां पर कई बार वो अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं जिनके बारे में फैंस को पता ही नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास ने किया गोविंदा का करियर बर्बाद, एक साथ साइन कर ली थीं बी-सी ग्रेड फिल्म

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget