एक्सप्लोरर

डूबे करियर पर बोले बॉबी देओल, इसका जिम्मेदार सिर्फ खुद हूं

बड़े पर्दे से गायब रहने के लिए बॉबी देओल ने खुद को दोष देते हुए कहा है कि वो निराश हो गए थे और समझ नहीं पाए थे कि इनती लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म रेस 3 से बड़े पर्दे पर सालों बाद वापसी की है. माना जाता है कि बॉबी दोओल का करियर काफी अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक परदे से दूर होने के बाद सुपरस्टार रहे बॉबी के करियार पर काफी निगेटिव असर पड़ा है. हाल ही में इस बारे में बात करते हुए बॉबी ने इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है. बॉबी 1990 के दशक में 'गुप्त : द हिडेन ट्रथ', 'सोल्जर' और 'अजनबी' जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. लेकिन उन्होंने 'शाकालाका बूम बूम' के साथ कई असफल फिल्में भी की हैं.

बड़े पर्दे पर वह आखिरी बार 2013 में 'यमला पगला दीवाना 2' में उनके पिता और वरिष्ठ अभिनेता धर्मेद्र और भाई सनी देओल के साथ दिखे थे. बॉबी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, "बड़े पर्दे से गायब रहने के लिए मैं सिर्फ खुद को दोष दूंगा. मैं निराश हो गया था. मैं निराश और निरुत्साहित महसूस करने लगा था, लेकिन अपने परिवार को देखकर मुझे एहसास हुआ कि मैं उन्हें दुखी नहीं कर सकता."

Green room #shenanigans ... #IIFA2018 #Bangkok

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

बॉबी देओल ने कहा, "मुझे काम करना होगा, अपने पैरों पर खड़े होना है और इसे खुद करना है, क्योंकि मेरी मदद करने वाला कोई नहीं है." बॉबी ने कहा कि बड़े पर्दे से गायब रहने से उन पर बहुत असर पड़ा. उन्होंने कहा, "फिल्मी दुनिया से मेरी पहचान गायब हो गई थी." 'बिच्छू', 'अपने', 'झूम बराबर झूम' जैसी सफल फिल्मों के बावजूद प्रसिद्धि का लाभ नहीं उठा पाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, "मैं अज्ञानी था, मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैंने वैसी प्रसिद्धि हासिल कर ली है."

इसके आगे बॉबी ने कहा, "अब मुझे लगता है कि यदि मैं अज्ञानी नहीं रहा होता तो ऐसा नहीं हुआ होता. लेकिन हार कभी नहीं मानें, कड़ी मेहनत कीजिए और आप जीवन में उपलब्धियां पा सकते हैं." उनका कहना है कि वह मुश्किल समय से गुजर चुके हैं और अंदाजा नहीं लगा सकते कि क्या हो रहा है. बॉबी इस रविवार को आयोजित हो रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म्स एकेडमी (आइफा) में प्रस्तुति देंगे.

#BobbyDeol #lulia @iifa

A post shared by Nadeempasha (@nadeempasha02) on

उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. अब मुझे पता है कि यहां प्रतिस्पर्धा है और मैं खुद को तैयार कर रहा हूं." बॉबी फिलहाल अपनी हालिया फिल्म 'रेस 3' की सफलता से उत्साहित हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. (एजेंसी इनपुट)

#bobbydeol #taniadeol #iifa2018

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget