एक्सप्लोरर

काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान इमोशनल होकर किसी को बचा रहे हैं: सिमी ग्रेवाल

सजा मिलने के बाद सलमान ने दो दिन जोधपुर की जेल में गुजारे और फिर उन्हें जमानत दे दी गई. लेकिन इसी दौरान जानी मानी अभिनेत्री और ‘रॉन्देवू विद सिमी ग्रेवाल ’ जैसे हिट शो को होस्ट करने वाली सिमी ग्रेवाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान काले हिरण के शिकार के मामले में तकरीबन 20 सालों से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं. इस मामले में बीते 5 अप्रैल को सलमान को जोधपुर की एक स्पेशल कोर्ट ने 5 साल की सज़ा सुनाई और 4 अन्य आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. सजा मिलने के बाद सलमान ने दो दिन जोधपुर की जेल में गुजारे और फिर उन्हें जमानत दे दी गई. लेकिन इसी दौरान जानी मानी अभिनेत्री और ‘रॉन्देवू विद सिमी ग्रेवाल ’ जैसे हिट शो को होस्ट करने वाली सिमी ग्रेवाल  ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.

सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से 5 और 6 अप्रैल को दो चौंकाने वाले ट्वीट किए. उन्होंने 5 अप्रैल को अपने ट्वीट में लिखा, “एक चीज़ जिसपर मुझे पूरा यकीन है वो ये कि सलमान खान किसी जानवर को कभी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं. वो तो उन्हें बेहद प्यार करते हैं. असली गुनहगार को सामने लाना चाहिए. किसी और के किए को 20 साल बर्दाश्त करना बहुत ज्यादा है.”

इसके बाद 6 अप्रैल को सिमी ने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वाकई सलमान खान इमोशनल होकर किसी और को बचा रहे हैं. सिमी ने ट्वीट में कहा, “सलमान खान की चैरिटी, उदारता वगैरह यहां बेकार है. सबसे जरूरी तथ्य यह है कि उन्होंने गोली चलाई ही नहीं थी. उन्होंने ये गुनाह किया ही नहीं था. वो बेकार की भावनात्मक वजहों से किसी और को बचा रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने खुद को दांव पर लगा दिया है.”

काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान इमोशनल होकर किसी को बचा रहे हैं: सिमी ग्रेवाल

सिमी ग्रेवाल  बॉलीवुड में गहरी पैठ रखती हैं. उन्होंने कमोबेश बॉलीवुड के हर दिग्गज सितारे का इंटरव्यू किया है. उनका ये खुलासा हैरान करने वाला है. उनके ट्वीट से ये साफ है कि वो उस शख्स को जानती हैं जिसने ये गुनाह किया है. अब हकीकत क्या है वो तो सलमान जानते हैं, लेकिन सिमी के ट्वीट के बाद लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget