एक्सप्लोरर

जमानत से लेकर जज के तबादले तक, जानिए सलमान खान की रिहाई से जुड़ी हर बात

बचाव पक्ष के वकील महेश बोरा ने बताया कि सलमान को 50,000 रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशियों की दो जमानत पर रिहा किया गया. गुरुवार को पांच साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद से सलमान जोधपुर की जेल में बंद थे.

जोधपुर: काले हिरण के शिकार के जुर्म में जोधपुर केन्द्रीय कारागृह में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता सलमान खान को अदालत से आज जमानत मिलने के बाद केन्द्रीय कारागृह से रिहा कर दिया गया है. साल 1998 में हुए काले हिरण के शिकार मामले में सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 52 साल के सलमान खान को रिहाई के बाद तत्काल पुलिस की सुरक्षा में हवाई अड्डे ले जाया गया.

अधिकारी ने बताया कि अदालत के दस्तावेज जेल अधिकारियों को मिलने के बाद सलमान जेल से रिहा हुए. इससे पहले, जिला एवं सत्र जज रवीन्द्र कुमार जोशी ने सलमान की जमानत और सजा के एक महीने तक निलंबन की अपील स्वीकार कर ली ताकि सलमान अपनी दोष सिद्धी और सजा के खिलाफ अपील कर सकें.

बचाव पक्ष के वकील महेश बोरा ने बताया कि सलमान को 50,000 रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशियों की दो जमानत पर रिहा किया गया. गुरुवार को पांच साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद से सलमान जोधपुर की जेल में बंद थे.

सेशंस कोर्ट ने कल सलमान की जमानत याचिका पर आज के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था और उसने निचली अदालत से मामले के रिकॉर्ड मांगे थे. जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अदालत द्वारा सलमान खान की जमानत याचिका मंजूर करने के आदेश मिलने के बाद रिहा हुए सलमान को लेने के लिए उनकी बहनें अलवीरा, अर्पिता और छाया की तरह उनके साथ रहने वाला सुरक्षागार्ड शेरा पहुंचे.

सलमान के जेल से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने कडे सुरक्षा प्रबंध के बीच उन्हें हवाई अड्डे की ओर रवाना किया. सलमान कार की आगे की सीट पर बैठे हुए थे. उनके प्रशंसक कुछ दूर तक कार के साथ भागे लेकिन कुछ देर बाद कार पुलिस के एस्कॉर्ट वाहन की मदद से आगे निकल गई.

सलमान जमानत पर रिहा होने के बाद जैसे ही जेल के मुख्य दरवाजे से बाहर निकले, उत्साहित प्रंशसकों ने पटाखे फोड़े. प्रशंसकों में महिलाओं और बच्चे भी काफी संख्या में थे. जेल के बाहर मीडिया का भी भारी जमावड़ा था. पुलिस को प्रशंसकों को काबू में करने और सलमान खान के वाहनों को निकालने में काफी मशक्त करनी पडी.

जोधपुर के जिला एवं सत्र अदालत के मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार जोशी ने दो काले हिरणों के शिकार के जुर्म में दोषी फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से जमानत और सजा स्थगित करने को लेकर गुरुवार को लगायी गयी याचिका पर आज दूसरे दिन बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीले सुनीं और फिर उन्होंने जमानत याचिका मंजूर कर ली थी.

फैसले के वक्त सलमान खान की बहनें अलवीरा और अर्पिता भी मौजूद रहीं. अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार सलमान को 50,000 रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशियों की दो जमानत और अदालत की मंजूरी के बिना विदेश नहीं जाने की शर्तो पर रिहा किया गया है. उन्होंने बताया कि याचिका पर अगली सुनवाई 7 मई को होगी और सलमान खान को तब व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने बताया कि जोधपुर के दो स्थानीय लोगों ने सलमान खान की जमानत दी है.

गौरतलब है कि सीजेएम (ग्रामीण) ने गुरुवार को सलमान खान को कांकाणी गांव में दो हिरण का शिकार करने के जुर्म में दोषी ठहराते हुए पांच साल की कैद और दस हजार रूपये का जुर्माने की सजा सुनायी थी. अदालत ने पांच सह आरोपियों सैफ अली खान, तब्ब, सोनाली बेंद्रे और नीलम को सन्देह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था.

इस बीच, देर रात के एक घटनाक्रम में काले हिरण के शिकार मामले में जमानत और सजा निलंबित करने के आग्रह वाली सलमान खान की अर्जी पर सुनवाई कर रहे जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश का तबादला कर दिया गया.

राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी का कल देर रात सिरोही ट्रांसफर कर दिया गया. जोधपुर की सत्र अदालत में उनकी जगह चंद्र कुमार सौंगारा लेंगे.

न्यायाधीश जोशी उन 134 न्यायाधीशों में शामिल हैं जिनका हाईकोर्ट के महापंजीयक ने तबादला किया है. कानूनी विशेषज्ञों ने कहा था कि, मौजूदा न्यायाधीश के पास खुद को कार्य मुक्त करने के लिए सात दिन का समय होता है और अगर वह ऐसा करते हैं तो सलमान की याचिका पर आज वह फैसला सुना सकते हैं. न्यायाधीश जोशी ने सलमान की याचिका पर आज फैसला सुनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget